मनोरंजन

आमिर खान की तीसरी शादी पर राखी गुलजार का बड़ा बयान, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

​5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी के बंधन में बंधेंगे आमिर खान, उम्र को लेकर ट्रोल करने वालों से सीनियर एक्ट्रेस ने पूछा- 61 की उम्र में शादी करने में क्या गलत है?

Reported by Kashish Solanki and edited by Kashish Solanki

Aamir khan || Gauri Spratt || Aamir Khan wedding : बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में हैं। उन्होंने खुद बताया है कि वह 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं। लेकिन 61 साल की उम्र में तीसरी शादी के इस फैसले पर सोशल मीडिया पर कुछ लोग उन पर तंज कस रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री राखी गुलजार ने आमिर का समर्थन करते हुए आगे आई हैं।

​​​शादी और खुशी का उम्र से कोई मतलब नहीं

राखी एक इंटरव्यू में 78 वर्षीय सीनियर एक्ट्रेस राखी गुलजार ने आमिर खान को ट्रोल करने वालों को बेबाकी से जवाब दिया। राखी ने कहा, “61 साल की उम्र में शादी करने में क्या बुराई है? वैवाहिक जीवन में खुशी और सुकून का आपकी उम्र से कोई वास्ता नहीं होता।” उन्होंने आमिर का समर्थन करते हुए हॉलीवुड के प्रतिष्ठित अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो का उदाहरण दिया, जो 80 की उम्र पार करने के बावजूद अपने साथी के साथ खुशहाल जीवन जी रहे हैं। राखी ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि जब उन्होंने प्रसिद्ध गीतकार गुलजार से शादी की थी, उस समय गुलजार साहब भी लगभग 40 साल के थे।

पूर्व पत्नियों संग दोस्ती आमिर के अच्छे चरित्र की पहचान

​आमिर की पूर्व पत्नियों के साथ दोस्ती उनके अच्छे चरित्र की पहचान राखी गुलजार ने आमिर खान के स्वभाव और उनके व्यवहार की काफी तारीफ की। उन्होंने बताया कि हालांकि उन्होंने आमिर के साथ कभी फिल्मों में काम नहीं किया, फिर भी वो जानती हैं कि आमिर एक बहुत ही ईमानदार और समझदार इंसान हैं।​

राखी गुलजार ने कहा: मुझे आमिर खान की यह बात सबसे ज्यादा पसंद है कि दो बार तलाक होने के बाद भी उन्होंने अपनी दोनों पूर्व पत्नियों (रीना दत्ता और किरण राव) के साथ बहुत अच्छे और दोस्ताना संबंध बनाए रखे हैं। उनका यह बर्ताव उनके अच्छे चरित्र और साफ दिल को दर्शाता है।

​5 जुलाई को होगी प्राइवेट वेडिंग

आपको बता दें कि आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया था, जिनसे वो पिछले 25 सालों से जुड़े हुए हैं। आमिर इस समय अमेरिका में हैं और उन्होंने स्पष्ट किया है कि भारत लौटने के बाद 5 जुलाई को वे एक निजी समारोह में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी करेंगे।

ये भी पढ़े : कंगना रनौत निभाएंगी 26/11 की रियल हीरो नर्स अंजलि का किरदार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »