उत्तर प्रदेशनोएडा

UP पुलिस भर्ती परीक्षा पर सख्ती का पहरा, 30 हजार CCTV से होगी निगरानी, एक्शन मोड में सरकार

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। 29 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए कड़ी सुरक्षा, बायोमेट्रिक जांच और 30 हजार से ज्यादा CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी।

Reported by India Headlines and edited by Shagun Chaurasia

UP Police Recruitment || UP Police Exam 2026 || Police Constable Recruitment || UP News: उत्तर प्रदेश में होने वाली पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद सभी जिलों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं। ग्रेटर नोएडा समेत विभिन्न जिलों में परीक्षा केंद्रों की निगरानी बढ़ा दी गई है।

प्रदेशभर से 29 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी

8, 9 और 10 जून को दो पालियों में आयोजित होने वाली इस भर्ती परीक्षा में प्रदेशभर से 29 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। गौतमबुद्ध नगर जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर 42 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पहली बार परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों के खाली कमरों को सील किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सभी केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन, फेस मैचिंग और लाइव CCTV मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। परीक्षा प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए बड़ी संख्या में शिक्षकों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। साथ ही प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहेंगे।

सोशल मीडिया पर भी खास नजर

परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया पर भी 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि नकल, साल्वर गैंग या परीक्षा माफिया से जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने पर लंबी सजा, भारी जुर्माना और संपत्ति जब्ती जैसे प्रावधान लागू किए जा सकते हैं। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और निर्धारित पहचान पत्र साथ लाने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली होटल अग्निकांड के बाद अलर्ट! क्या नोएडा-ग्रेटर नोएडा के होटल और PG भी हैं खतरे की जद में?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »