Hamirpur || Police Recruitment Exam || UP Police || Constable Exam || UP News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में आज पुलिस भर्ती परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की जा रही है, जिसके बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया जा रहा है। जिले में कुल 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 8, 9 और 10 जून को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती पहली पाली में लगभग 3072 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हो रही है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और पुलिस प्रभारी तैनात किए गए हैं। कड़ी सुरक्षा और CCTV निगरानी सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी निगरानी में हैं और पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। परीक्षा केंद्रों में जीआईसी, जीजीआईसी, पीजी कॉलेज और अन्य प्रमुख संस्थान शामिल हैं। ये भी पढ़ें: बांदा में आज यूपी पुलिस परीक्षा, 8 केंद्रों पर 3648 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा