Bahraich News || Anil Rajbhar || Salar Masud Ghazi Dargah || ASI Survey || UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच में स्थित सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने दरगाह का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) से सर्वे कराने की मांग उठाई है। बहराइच में महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर आयोजित ‘हर घर भगवा अभियान’ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मंत्री ने यह बयान दिया। CM से चर्चा फिर PM को पत्र दरगाह परिसर में सूर्यकुंड के अस्तित्व से जुड़े सवाल पर मंत्री ने कहा कि इस विषय पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे और प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखकर एएसआई सर्वे कराने का अनुरोध करेंगे। दरगाह का करवाना चाहिए सर्वे अनिल राजभर ने दावा किया कि दरगाह का सर्वे कराया जाना जरूरी है ताकि ऐतिहासिक तथ्यों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सके। साथ ही उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर महाराजा सुहेलदेव की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने बहराइच में महाराजा सुहेलदेव का भव्य स्मारक विकसित किया है, जहां बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में नई चर्चा शुरू हो गई है। ये भी पढ़ें: बहराइच में बड़ी कार्रवाई: गोकशी कांड के 4 आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार