भारत

एक और राज्यसभा सांसद ने छोड़ा साथ, क्या ममता बनर्जी के सामने खड़ा हो रहा बड़ा संकट?

तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका लगा। राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने इस्तीफा दे दिया। अब तक तीन सांसद पार्टी छोड़ चुके हैं, जिससे बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

TMC MP Resigns: पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर जारी उथल-पुथल के बीच पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने अपना इस्तीफा सभापति को भेज दिया है। उनके त्यागपत्र के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या पार्टी के भीतर असंतोष लगातार बढ़ रहा है।

सदस्यता छोड़ने की जताई इच्छा

बराइक ने अपने इस्तीफे में तत्काल प्रभाव से राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने की इच्छा जताई है। हालांकि उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इस घटनाक्रम ने TMC नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है। बराइक से पहले भी दो प्रमुख सांसद पार्टी और संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय और सांसद सुष्मिता देव शामिल हैं। इस तरह अब तक तीन सांसद तृणमूल का साथ छोड़ चुके हैं।

TMC पर उठे कई सवाल

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार पार्टी के कुछ अन्य नेता और जनप्रतिनिधि भी नेतृत्व को लेकर असंतोष जता रहे हैं। हालांकि बड़ी संख्या में सांसदों के इस्तीफे की अटकलों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुखेंदु शेखर रॉय ने इस्तीफे के बाद पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे और कुछ संवेदनशील मुद्दों पर नेतृत्व की भूमिका को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। वहीं सुष्मिता देव ने अपने गृह राज्य असम की राजनीति पर ध्यान केंद्रित करने को इस्तीफे का कारण बताया था।

कैसे सुधरेगी स्थिति

लगातार हो रहे इस्तीफों के बीच विपक्षी दल और राजनीतिक विश्लेषक TMC की आंतरिक स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी नेतृत्व इस असंतोष को कैसे संभालता है और क्या यह सिलसिला यहीं थमता है या फिर बंगाल की राजनीति में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिलता है।

ये भी पढ़ें: TMC को लगा एक और बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव का इस्तीफा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »