उत्तर प्रदेशमहोबा

विधायक राकेश गोस्वामी की पहल सफल, वीरभूमि महाविद्यालय में 30 नए पदों को मंजूरी

महोबा सदर विधायक राकेश गोस्वामी के प्रयासों से राजकीय वीरभूमि महाविद्यालय में स्नातक और परास्नातक स्तर पर 30 नए शैक्षणिक एवं शिक्षणोत्तर पदों के सृजन को शासन की मंजूरी मिल गई है।

MLA Rakesh Goswami: उत्तर परदेश के महोबा सदर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक राकेश गोस्वामी क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। इसी क्रम में उनके अथक प्रयासों के फलस्वरूप राजकीय वीरभूमि महाविद्यालय, महोबा में स्नातक एवं परास्नातक स्तर पर शैक्षणिक तथा शिक्षणोत्तर पदों के सृजन की महत्वपूर्ण स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान की गई है।

उच्च शिक्षा को बड़ी सफलता

विधायक राकेश गोस्वामी ने बताया कि महाविद्यालय में विभिन्न विषयों के शिक्षकों के पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण उच्च शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही थी। इस समस्या के समाधान हेतु उन्होंने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर महाविद्यालय में आवश्यक पदों के सृजन एवं भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कराने का अनुरोध किया था।

28 पदों को मिली मंजूरी

विधायक जी के प्रयासों को संज्ञान में लेते हुए शासन द्वारा राजकीय वीरभूमि महाविद्यालय, महोबा में स्नातक स्तर पर गृह विज्ञान, समाजशास्त्र, भूगोल, संगीत, मनोविज्ञान एवं शिक्षाशास्त्र तथा परास्नातक स्तर पर हिन्दी, राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, भूगोल, गृह विज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास, संगीत एवं शिक्षाशास्त्र विषयों के संचालन हेतु असिस्टेंट प्रोफेसर (प्रवक्ता) के 28 पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसके अतिरिक्त गैर-शैक्षणिक श्रेणी में एक प्रयोगशाला सहायक एवं एक वरिष्ठ सहायक के पद के सृजन को भी मंजूरी दी गई है। इस प्रकार महाविद्यालय में कुल 30 नए पदों के सृजन से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त होगा तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी।

उच्च शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर विधायक राकेश गोस्वामी ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति महोबा जनपद के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगी।

ये भी पढ़ें: ई-एमएम-11 के बिना खनिज ढुलाई नहीं, DM ने जारी किए सख्त आदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »