Noida Traffic: नोएडा में ट्रैफिक पुलिस ने इस साल बड़ी कार्रवाई की है। जनवरी से मई तक कुल 11.84 लाख से ज्यादा चालान काटे गए हैं। इसका मतलब है कि हर दिन औसतन करीब 3600 लोगों पर कार्रवाई हुई। बिना हेलमेट सबसे बड़ी लापरवाही 5 लाख से ज्यादा लोगों पर हेलमेट को लेकर चालान- आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा चालान बिना हेलमेट वालों के काटे गए हैं। करीब 5.49 लाख लोग ऐसे थे जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। युवा बाइक सवारों में यह लापरवाही ज्यादा देखी जा रही है। पढ़ा-लिखा जिला, फिर भी नियमों की अनदेखी गौतमबुद्ध नगर में जागरूकता के बावजूद लापरवाही- गौतमबुद्ध नगर को उत्तर प्रदेश का सबसे साक्षर जिला माना जाता है। यहां बड़े स्कूल, कॉलेज और कंपनियां हैं। इसके बावजूद लोग ट्रैफिक नियमों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। सड़क हादसों में मौतें भी चिंता बढ़ा रहीं 2026 में पांच महीने में 150 से ज्यादा मौतें- सड़क हादसों का आंकड़ा भी कम नहीं हो रहा है। 2024 में 462 और 2025 में 442 लोगों की मौत हुई थी। 2026 के शुरुआती पांच महीनों में ही 150 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। हेलमेट पर पुलिस की सख्ती और जागरूकता ISI मार्क हेलमेट को लेकर लगातार अपील- पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है कि केवल ISI मार्क वाला हेलमेट ही पहनें। चौराहों पर स्क्रीन के जरिए लगातार जागरूकता संदेश भी चलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद कई लोग नियमों को नजरअंदाज कर रहे हैं। सबसे ज्यादा कटे चालानों की सूची नो हेलमेट और ओवरस्पीडिंग सबसे आगे नो हेलमेट: 5.49 लाख ओवरस्पीड: 1.08 लाख नो पार्किंग: 1.06 लाख गलत दिशा में ड्राइविंग: 88 हजार रेड लाइट जंप: 33 हजार वाहनों की बड़ी संख्या भी कारण जिले में लाखों वाहन सड़क पर दौड़ रहे हैं- जिले में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दोपहिया वाहन सबसे ज्यादा 7.24 लाख से ज्यादा हैं, जिससे ट्रैफिक दबाव भी बढ़ रहा है। ये भी पढ़े : Noida Water Crisis: सुपरटेक इको विलेज-3 में 300 परिवार प्यासे, आम्रपाली गोल्फ होम्स में पानी की बर्बादी जारी