नोएडा

Noida Water Crisis: सुपरटेक इको विलेज-3 में 300 परिवार प्यासे, आम्रपाली गोल्फ होम्स में पानी की बर्बादी जारी

Noida Water Crisis: अधिकारियों के निरीक्षण के बाद भी नहीं सुधरे हालात; टावरों में सप्लाई ठप होने से त्राहि-त्राहि, एक तरफ पानी का संकट तो दूसरी तरफ बोरवेल का पानी सड़कों पर बह रहा है।

Reported by India Headlines and edited by Kashish Solanki

Noida Water Crisis: ग्रेनो वेस्ट की ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में पीने के पानी की समस्या अभी भी जारी है। हर दिन किसी सोसायटी में पानी की कमी की खबरें आती रहती हैं। सुपरटेक इको विलेज-3 और आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्स वुड सोसायटी में निवासियों को पानी की कमी भी है।

वाटर सप्लाई ठप, 300 परिवार परेशान

सुपरटेक इको विलेज-3 के निवासी मृत्युंजय झा ने बताया कि कुछ दिन पहले भी क्षेत्र में दो सप्ताह तक भारी जल संकट रहा था, जिससे 300 परिवार बेहाल हो गए। ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण और निवासियों की शिकायत के बाद हालात कुछ सुधर गए, लेकिन यह राहत स्थायी नहीं थी। टावर ए-1 और बी-2 में मंगलवार सुबह से पानी की सप्लाई फिर से बाधित हो गई है। इस समस्या के कारण इन दोनों टावरों में रहने वाले लगभग 300 परिवारों को पीने के पानी की पर्याप्त सुविधा नहीं मिली है।

पानी की किल्लत और बर्बादी साथ-साथ

आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्स वुड सोसायटी की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। पीने के पानी की भारी कमी के कारण स्थानीय निवासियों को बाहर से टैंकर मंगवाने की जरूरत पड़ी है। निवासियों का कहना है कि सोसायटी में बोरवेल बनाया गया है, लेकिन पानी को सही तरह से नहीं इस्तेमाल किया जा रहा है। कम्युनिटी सेंटर के बाहर हर समय पानी भरा रहता है, जबकि घरों में लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं. यह बर्बादी है।

एक तरफ, भीषण गर्मी के चलते पानी की मांग बढ़ जाती है, जिससे सोसायटियों में पानी की इस तरह की बर्बादी और दुर्व्यवस्था की व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न उठते हैं। वासियों ने फिर से अधिकारियों से अपनी समस्या का स्थायी समाधान मांग किया है।

ये भी पढ़े : ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जाम से राहत, चार मूर्ति अंडरपास दीपावली तक तैयार

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »