उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच में खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुए का हमला, पेट और हाथ में गंभीर चोटें

बहराइच के चंदनपुर गांव में खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान गंभीर रूप से घायल है, क्षेत्र में दहशत और वन विभाग की गश्त बढ़ाई गई है।

Reported by AJAY SHARMA and edited by Shagun Chaurasia

Bahraich News: बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन क्षेत्र से सटे गांवों में एक बार फिर वन्यजीव का खौफ देखने को मिला। बुधवार सुबह मोतीपुर वन रेंज के चंदनपुर गांव में खेत में काम कर रहे एक किसान पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

तेंदुए के पंजों व दांतों से बुरी तरह घायल

जानकारी के अनुसार, किसान झनकू सुबह अपने खेत में कृषि कार्य में लगे हुए थे। तभी झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक पीछे से उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वह खुद को बचा नहीं पाए और तेंदुए के पंजों व दांतों से बुरी तरह घायल हो गए। हमले में झनकू के पेट, हाथ और शरीर के कई हिस्सों पर गहरे घाव आए हैं। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों की भीड़ देख तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद परिजनों ने घायल किसान को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

तेंदुए की गतिविधियां लगातार बड़ी

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां लगातार देखी जा रही थीं, लेकिन वन विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने अब तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वन दारोगा शाहिद लतीफ ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल गांव में भय और सतर्कता का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: रात में मिलने गया था प्रेमिका से, सुबह गन्ने के खेत में मिली लाश, हत्या का लगाया आरोप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »