उत्तर प्रदेशबहराइच

रात में मिलने गया था प्रेमिका से, सुबह गन्ने के खेत में मिली लाश, हत्या का लगाया आरोप

बहराइच में प्रेम प्रसंग ने ली युवक की जान। रात में घर से निकले 26 वर्षीय संजय का शव सुबह गन्ने के खेत में मिला। परिजनों ने युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।

Reported by AJAY SHARMA and edited by Shagun Chaurasia

Bahraich Murder: उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के नदौना गांव में एक युवक की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। मंगलवार सुबह गांव के बाहर गन्ने के खेत में 26 वर्षीय संजय का शव मिलने से हड़कंप मच गया। संजय दरगाह थाना क्षेत्र के डीहा गांव का रहने वाला था और एक दिन पहले अपनी बहन की ससुराल नदौना आया था।

खेत में मिला शव

परिजनों के अनुसार, संजय का गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था और वह अक्सर उससे मिलने आता-जाता था। सोमवार रात भी वह बहन के घर से कुछ जरूरी काम बताकर निकला था। उसने जल्द लौटने की बात कही थी, लेकिन रातभर वापस नहीं आया। अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने खेत में उसका शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी।

परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल पर संघर्ष के संकेत मिले हैं। मृतक के गले पर दबाव के निशान भी पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि प्रेम संबंध से नाराज युवती के परिजनों ने संजय की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। इस आरोप के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक की मौत के पीछे की असली वजह और हत्यारों की पहचान को लेकर कई सवाल बने हुए हैं। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है, जबकि गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

ये भी पढ़ें: UP Crime: सिर्फ़ बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद, दबंग ने सरेआम युवक को मारी गोली, घटना CCTV में कैद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »