उत्तर प्रदेशबहराइच

UP Crime: सिर्फ़ बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद, दबंग ने सरेआम युवक को मारी गोली, घटना CCTV में कैद

UP Crime: शराब भट्टी के पास मामूली बात पर भड़का शौर्य प्रताप सिंह, सलमान को मारी गोली; घायल का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

Reported by AJAY SHARMA and edited by Kashish Solanki

UP Crime : उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक बहुत आश्चर्यजनक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ कोतवाली नगर क्षेत्र में केवल बाइक खड़ी करने जैसी मामूली बात को लेकर दो युवकों में झड़प हो गई। यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक दबंग युवक ने गुस्से में आकर सरेआम दूसरे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया और उसे गोली मार दी।

सरेआम चली गोली

​यह पूरी भयानक वारदात वहां लगे एक CCTV कैमरे में  कैद हो गई। वीडियो में साफ दिख रहा था कि किस तरह आरोपी  सरेआम तमंचा निकालकर गोली चला रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गया था। खुलेआम गोली चलने की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने की पहचान

घटना की सूचना मिलते ही  पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने जब मौके पर लगे CCTV फुटेज की जांच पड़ताल की, तो हमलावर की पहचान साफ हो गई। आरोपी की पहचान शहर के खत्रीपुरा इलाके के रहने वाले शौर्य प्रताप सिंह के रूप में हुई। वहीं,  घायल हुए युवक का नाम सलमान है, जिसे तुरंत नजदीकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

ASP का बयान

घटना के बाद से ही आरोपी शौर्य प्रताप सिंह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। मामले की जानकारी देते हुए बहराइच के अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने साफ किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़े : मोहर्रम से पहले नानपारा में सख्त संदेश! कोतवाल की चेतावनी वाला वीडियो हुआ वायरल

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »