उत्तर प्रदेशबहराइच

मोहर्रम से पहले नानपारा में सख्त संदेश! कोतवाल की चेतावनी वाला वीडियो हुआ वायरल

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नानपारा कोतवाली में पीस कमेटी बैठक हुई। कोतवाल राजनाथ सिंह ने कानून व्यवस्था बनाए रखने की चेतावनी दी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Reported by AJAY SHARMA and edited by Shagun Chaurasia

Bahraich Moharram Security: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के नानपारा क्षेत्र में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में कोतवाली नानपारा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

अफवाह से रहे दूर

बैठक के दौरान नानपारा कोतवाल राजनाथ सिंह ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह या शांति भंग करने वाली गतिविधियों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि त्योहार के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान दिया गया उनका संबोधन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कोतवाल लोगों को कानून का पालन करने, आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की हिदायत देते दिखाई दे रहे हैं।

मोहर्रम पर कड़ी व्वयस्था

पुलिस प्रशासन का कहना है कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी और शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें: दिल्ली अग्निकांड के बाद बहराइच में एक्शन, 7 होटलों को नोटिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »