भारत

20 जून को एक बार फिर जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन, मोर्चा खोलने का हुआ ऐलान

कॉकरोच जनता पार्टी 20 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी में है। संगठन ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली पुलिस से अनुमति मांगी है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

CJP Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बार फिर बड़े विरोध प्रदर्शन की आहट सुनाई दे रही है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने घोषणा की है कि वह 20 जून को राजधानी में धरना-प्रदर्शन करने की तैयारी में है और इसके लिए दिल्ली पुलिस से औपचारिक अनुमति मांगी गई है।

प्रदर्शन से जुड़ी सभी चीजें हुई पूरी

पार्टी का दावा है कि उसने प्रदर्शन से जुड़ी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। इसमें प्रतिभागियों की अनुमानित संख्या, सुरक्षा व्यवस्था और लॉजिस्टिक्स की विस्तृत जानकारी पुलिस को सौंप दी गई है। संगठन के मुताबिक, उन्हें भरोसा है कि प्रशासन से जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी। CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके पहले ही यह संकेत दे चुके हैं कि अगर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तो जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि यह आंदोलन शिक्षा व्यवस्था और भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ है।

चलो दिल्ली अभियान

प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि उन्होंने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में लंबी प्रक्रिया पूरी की है और पुलिस को आश्वासन दिया है कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि देशभर से समर्थक “चलो दिल्ली” अभियान के तहत इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। अब सबकी निगाहें दिल्ली पुलिस के फैसले पर टिकी हैं, जो तय करेगा कि 20 जून को जंतर-मंतर पर यह विरोध प्रदर्शन होगा या नहीं।

ये भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे की शिवसेना में दरार या सियासी ड्रामा? मातोश्री मीटिंग के बाद सांसदों पर सवाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »