भारत

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट! बिहार को बुलेट ट्रेन का बड़ा तोहफा देने की तैयारी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रस्तावित बुलेट ट्रेन परियोजना के बाद दिल्ली से पटना का सफर मात्र 4 घंटे 41 मिनट में पूरा होगा। बिहार को रेलवे विकास के लिए बड़ा बजट भी मिला है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Delhi Patna Bullet Train: बिहार के लोगों के लिए रेलवे से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, पटना और सिलीगुड़ी को जोड़ने वाले हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की दिशा में तेजी से तैयारी कर रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संकेत दिए हैं कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने के बाद दिल्ली से पटना का सफर महज 4 घंटे 41 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।

समय एक तिहाई से भी लगेगा कम

वर्तमान में दिल्ली और पटना के बीच ट्रेन से यात्रा करने में औसतन 12 से 17 घंटे तक का समय लग जाता है। लेकिन बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद यह समय एक तिहाई से भी कम रह जाएगा। इससे लाखों यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक यात्रा सुविधा मिल सकेगी। रेल मंत्री ने बताया कि प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल नेटवर्क दिल्ली से लखनऊ, लखनऊ से वाराणसी, वाराणसी से पटना और आगे सिलीगुड़ी तक विस्तारित किया जाएगा। पटना इस कॉरिडोर का एक प्रमुख स्टेशन होगा। फिलहाल परियोजना योजना और सर्वेक्षण के चरण में है तथा भविष्य में इसके निर्माण कार्य को गति दी जाएगी।

अश्विनी वैष्णव ने की कई घोषणाएं

बिहार दौरे के दौरान अश्विनी वैष्णव ने राज्य में रेलवे विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष में बिहार के रेल बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित किया गया है। इसके अलावा राज्य में लगभग 1.15 लाख करोड़ रुपये की विभिन्न रेलवे परियोजनाओं पर कार्य जारी है।

नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा भी होगी शुरू

रेल मंत्री ने छपरा से दिल्ली के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू करने की भी घोषणा की। वहीं, पटना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पांच नए प्लेटफॉर्म बनाए जा रहे हैं। फतुहा रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का कार्य भी जारी है। यदि बुलेट ट्रेन परियोजना तय समय पर आगे बढ़ती है, तो यह बिहार के परिवहन, व्यापार और आर्थिक विकास को नई गति देने वाली ऐतिहासिक पहल साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें: पार्किंग होगी दोगुना, दिल्ली में सर्दियों से पहले बड़ा एक्शन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »