नोएडा

दानपात्र न टूटा तो चोरों ने मंदिर का पूरा सामान साफ किया, CCTV में कैद वारदात

नोएडा मंदिर में चोरी: दानपात्र न टूटने पर चोरों ने पूजा सामान, घी और दीये चुराए, CCTV में कैद वारदात; पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Noida News: नोएडा के सेक्टर-78 स्थित सिक्का कार्मिक ग्रीन्स सोसाइटी के मंदिर में चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार तड़के दो अज्ञात चोरों ने मंदिर में घुसकर पहले दानपात्र तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने मंदिर के पूजा-पाठ के सामान को ही निशाना बना लिया।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, करीब 2:31 बजे दोनों आरोपी पीछे की ग्रिल फांदकर मंदिर परिसर में दाखिल हुए। वे सीधे दानपात्र के पास पहुंचे और लोहे के औजार से उसे तोड़ने की कोशिश करते रहे, लेकिन लगभग 12 मिनट की मेहनत के बाद भी असफल रहे। इसके बाद दोनों मंदिर के अंदर घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान चोरी कर लिया।

क्या-क्या था सामान

चोर मंदिर से शिवलिंग पर स्थापित तांबे का नाग, घंटी, बड़े और छोटे पीतल-तांबे के दीये, लोटे और घी सहित कई धार्मिक वस्तुएं लेकर फरार हो गए। इस दौरान उन्होंने मंदिर के अंदर का सामान भी अस्त-व्यस्त कर दिया। करीब 21 मिनट तक मंदिर में मौजूद रहने के बाद आरोपी बजरंगबली प्रतिमा के पीछे बनी खिड़की से कूदकर फरार हो गए। सुबह जब पुजारी पहुंचे तो मंदिर का दरवाजा खुला और सामान बिखरा मिला।

CCTV में कैद हुई वारदात

घटना CCTV कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

ये भी पढ़ें: आवारा कुत्तों को लेकर खत्म होगा विवाद? ग्रेटर नोएडा में 1200 फीडिंग प्वाइंट बनाने की तैयारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »