Noida Crime: नोएडा सेक्टर-6 क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जब वह नाले में गिर गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि 31 वर्षीय वेद प्रकाश यादव की मौत हो चुकी है। मृतक के साले ने मामले की जानकारी दी। वेद प्रकाश ऑटो चालक था और नशे का आदी बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गुरुवार रात वह शराब के नशे में सेक्टर-6 स्थित नाले के पास पहुंचा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नाले में गिर पड़ा। आशंका जताई जा रही है कि इसी हादसे में उसकी मौत हो गई। हत्या की आशंका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, मृतक के शरीर पर किसी भी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, मामले ने नया मोड़ तब ले लिया जब कुछ स्थानीय लोगों ने इसे संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई। इसी कारण पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस ने दी जानकारी पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, यह मामला हादसा है या साजिश, इस पर सस्पेंस बना हुआ है और जांच जारी है। ये भी पढ़ें: 4 साल में 7809 खोए मोबाइल बरामद, कीमत 23 करोड़ से ज्यादा