भारत

जंतर-मंतर पर फिर उतरी CJP, थाली-चम्मच और पोस्टरों के साथ नीट मुद्दे पर बड़ा प्रदर्शन

नीट और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे पर CJP ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुरू किया। समर्थक पोस्टर और थाली-चम्मच लेकर पहुंचे, जबकि दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

CJP Protest: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को एक बार फिर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में समर्थक हाथों में पोस्टर और थाली-चम्मच लेकर जंतर-मंतर पहुंचने लगे, जिससे इलाके में हलचल तेज हो गई।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। जंतर-मंतर और उसके आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा की जा रही है। पूरे क्षेत्र की निगरानी CCTV कैमरों के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी उपकरणों की मदद से की जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

पुलिसकर्मियों की तैनाती

सुबह से ही जंतर-मंतर पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय नजर आईं। महिला पुलिसकर्मियों और अन्य सुरक्षा बलों की विशेष तैनाती की गई है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर जवानों को दिशा-निर्देश देते दिखाई दिए। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पूरे इलाके को संवेदनशील क्षेत्र घोषित कर कड़ी निगरानी में रखा गया है।

प्रदर्शन स्थल पर CJP की तैयारी

दूसरी ओर, प्रदर्शन स्थल पर CJP के स्वयंसेवक तैयारियों में जुटे हुए हैं। मंच निर्माण का काम जारी है और विभिन्न इलाकों से समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। आयोजकों के अनुसार मुख्य प्रदर्शन दोपहर एक बजे से शुरू होगा, जिसमें परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे।

धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग

प्रदर्शन स्थल पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाले पोस्टर भी लगाए गए हैं, जिसने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आए विवादों और अनियमितताओं को लेकर जवाबदेही तय की जानी चाहिए। फिलहाल सभी की नजरें जंतर-मंतर पर टिकी हैं, जहां कुछ ही घंटों में शुरू होने वाला यह प्रदर्शन राजधानी की राजनीति और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सवालों को फिर चर्चा के केंद्र में ला सकता है।

ये भी पढ़ें: ट्रेन में चढ़ने को लेकर विवाद, भीड़ ने पीट-पीटकर ली जान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »