उत्तर प्रदेशनोएडा

गौड़ सिटी-2 में कुत्ते को लेकर बवाल, महिला की उंगली टूटने का आरोप

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में स्ट्रीट डॉग को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते झगड़े में बदल गया। महिला ने मारपीट और उंगली टूटने का आरोप लगाया है।

Reported by Tanvi Pandey and edited by Tanvi Pandey

Dog attack: शनिवार रात गौड़ सिटी-2 की 14 एवेन्यू सोसाइटी में एक छोटी सी बात पर विवाद खड़ा हो गया। सोसाइटी में रहने वाले दीपक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ जा रहे थे। इसी दौरान एक स्ट्रीट डॉग उनके बच्चे के पास पहुंच गया। बताया गया कि बच्चा घबरा गया, जिसके बाद दीपक ने कुत्ते को वहां से हटाने की कोशिश की।

महिला ने किया विरोध

वहीं मौजूद पशुप्रेमी भावना ने इस पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि कुत्ते के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक पहले कहासुनी हुई और फिर मामला बढ़ता चला गया।

देखते ही देखते बढ़ गया विवाद

कुछ ही मिनटों में माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़े रहे। इस दौरान धक्का-मुक्की और हाथापाई होने की बात भी सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है, जिसमें विवाद होता दिखाई दे रहा है।

महिला को आई चोट

भावना का आरोप है कि झगड़े के दौरान उन्हें चोट लगी। उनके हाथ की एक उंगली में गंभीर दर्द होने पर मेडिकल जांच कराई गई। जांच में उंगली में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई।

पुलिस ने दर्ज किया केस

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बात की। घायल महिला की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अब पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

क्या बोली पुलिस

कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चा कुत्ते के पास आने से डर गया था। बच्चे के पिता ने कुत्ते को वहां से हटाने का प्रयास किया, जिस पर एक डॉग फीडर ने विरोध किया। इसी के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की स्थिति बन गई।

ये भी पढ़े : महिला बनकर लोगों को फंसाता था डॉक्टर, डेटिंग ऐप से 10 लाख की ठगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »