उत्तर प्रदेशनोएडा

महिला बनकर लोगों को फंसाता था डॉक्टर, डेटिंग ऐप से 10 लाख की ठगी

नौकरी जाने के बाद डॉक्टर ने डेटिंग ऐप पर महिला के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाई। पुलिस का दावा है कि उसने भरोसा जीतकर लोगों से लाखों रुपये अपने खाते में मंगवाए।

Reported by Tanvi Pandey and edited by Tanvi Pandey

MBBS doctor arrested: नोएडा साइबर क्राइम पुलिस ने एक ऐसे डॉक्टर को गिरफ्तार किया है, जिस पर ऑनलाइन ठगी का आरोप है। पुलिस के मुताबिक आरोपी डॉक्टर काफी समय से बेरोजगार था और आर्थिक परेशानियों से गुजर रहा था। वह ग्रेटर नोएडा की टेक्नो प्रोव्यू सिटी सोसाइटी में अकेले रह रहा था।

डेटिंग ऐप पर बना ‘श्रीदेवी’

जांच में सामने आया कि आरोपी ने डेटिंग ऐप पर खुद को महिला बताकर प्रोफाइल बनाई थी। उसने प्रोफाइल का नाम “श्रीशा उर्फ श्रीदेवी” रखा और तस्वीरों के जरिए लोगों से संपर्क करना शुरू किया। धीरे-धीरे वह उनसे नजदीकियां बढ़ाता था।

बातचीत से बनाया भरोसे का रिश्ता

पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले लोगों का विश्वास जीतता था। जब सामने वाला उस पर भरोसा करने लगता, तब वह अलग-अलग कारण बताकर पैसे मांगता। कई लोगों ने उसकी बातों पर भरोसा कर रकम भेज दी।

10 लाख की ठगी

जांच के दौरान बेंगलुरु निवासी सैय्यद अय्यूब इमरान का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार उनसे 4.40 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए गए। एक अन्य व्यक्ति से भी रकम ली गई। शुरुआती जांच में दोनों से करीब 10 लाख रुपये ठगे जाने की बात सामने आई है।

शिकायत बनी गिरफ्तारी की वजह

जब पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस हरकत में आई। बैंक खाते, मोबाइल नंबर और अन्य डिजिटल जानकारी की जांच शुरू हुई। इसी जांच ने आरोपी तक पहुंचने का रास्ता खोला।

डिजिटल सुरागों से गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने इस्तेमाल किया गया फोन और सिम कार्ड नष्ट कर दिए थे। उसे लगा था कि इससे उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिलेगा। हालांकि जांच एजेंसियों ने डिजिटल रिकॉर्ड के जरिए उसकी पहचान कर ली।

अभी जांच जारी

पुलिस को शक है कि ठगी के शिकार लोगों की संख्या इससे ज्यादा हो सकती है। इसी वजह से अब यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने कुल कितने लोगों से संपर्क किया और कितनी रकम हासिल की। मामले की जांच अभी जारी है।

ये भी पढ़े : EWS Quota Fraud: ​थार-बुलेट वाले गरीब बन हड़प रहे RTE सीटें, कोठियों में रहने वालों का फर्जीवाड़ा उजागर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »