Conjoined Twins : उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद से एक बेहद आश्चर्यजनक मामला सामने आया हैं भारत में कई अनोखे "कॉनजॉइंट ट्विन्स" के मामले देखने को मिले हैं, जिन्हें आमतौर पर "दो जिस्म एक जान" कहा जाता है। ऐसी ही एक अद्भुत घटना कौशाम्बी जिले में हुई है, जहां एक महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। इस विशेष बच्चे के जन्म की खबर जैसे ही अस्पताल से बाहर आई, पूरे क्षेत्र और स्वास्थ्य विभाग में यह जिज्ञासा और गहरी चर्चा का कारण बन गया है। एक धड़ दो सिर जानकारी के मुताबिक , जिले की तहसील के तहत ग्राम तियरा जमालपुर की यशोदा देवी (पति अमर सिंह) को प्रसव पीड़ा के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहाँ उन्होंने इन जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इन बच्चों की शारीरिक संरचना सामान्य बच्चों से बिल्कुल असग है। नवजात शिशुओं के दो सिर, चार हाथ और दो पैर हैं, जबकि उनका शरीर एक ही है। बच्चों की इस असामान्य संरचना को देखकर न केवल माता-पिता और परिजन हैरान हैं, बल्कि डिलीवरी कर रहे वरिष्ठ डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ भी पूरी तरह से चकित रह गए हैं। डॉक्टरों के लिए बड़ी चुनौती डॉक्टरों के अनुसार, चिकित्सा विज्ञान में ऐसे बच्चों को 'कॉनजॉइंट ट्विन्स' या आपस में जुड़े हुए जुड़वा बच्चे कहा जाता है। यह स्थिति लाखों में से एक डिलीवरी में तब होती है जब गर्भस्थ शिशु गर्भ में पूरी तरह से अलग नहीं हो पाता। डॉक्टरों की टीम बच्चों के स्वास्थ्य और उनके आंतरिक अंगों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखे है। दूसरी ओर, इस अद्वितीय बच्चे के जन्म की खबर सुनकर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग नवजात को देखने और प्रकृति के इस अद्भुत रूप को समझने के लिए अस्पताल और परिवार के पास पहुंच रहे हैं। ये भी पढ़े : जेपी पब्लिक स्कूल में 13 जुलाई से CBSE नॉर्थ ज़ोन-1 शूटिंग चैंपियनशिप