Shooting Championship : गौतमबुद्ध नगर एक बार फिर से देश की बेहतरीन बालिकाओं की निशानेबाजी का गवाह बनने जा रहा है। सीबीएसई की नॉर्थ जोन-1 बालिका शूटिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन 13 से 17 जुलाई तक ग्रेटर नोएडा के सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में होने वाला है। इस सम्मानित और बड़े स्तर की प्रतियोगिता को लगातार तीसरे वर्ष सौंपी गई है, जिससे स्थानीय खेल प्रेमियों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता को पूरी तरह सफल और सुनियोजित बनाने के लिए विद्यालय प्रशासन ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। 850 शूटर दिखाएंगी दम इस चैंपियनशिप में नॉर्थ जोन-1 से अलग राज्यों और प्रमुख नगरों से 850 से ज़्यादा प्रतिभाशाली बालिका निशानेबाज भाग लेंगी । सभी खिलाड़ी अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में अपनी खेल-हुनर दिखाएंगी । प्रतियोगिता के दौरान मुख्य मुकाबले 10 मीटर एयर राइफल और 10 मीटर एयर पिस्टल के अंतर्गत आयोजित किए जाएंगे। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीता भंडूला ने कहा कि लगातार तीसरे वर्ष इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन की जिम्मेदारी मिलना स्कूल एवं पूरे जिले के लिए अत्यंत गर्व की बात है। यहां प्रदर्शन करने वाली शूटर भविष्य में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जोन का प्रतिनिधित्व करेंगी। जेपी स्कूल के 78 शूटर तैयार स्कूल के खेल विभाग के प्रमुख नीरज सिंह ने बताय कि , जेपी पब्लिक स्कूल ने 2024 में सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 लड़कियों की शूटिंग और 2025 में राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप की सफलतापूर्वक मेहमानी की, जिसमें 1,250 खिलाड़ी शामिल थे। इस बार स्कूल की शूटिंग अकादमी से 78 निशानेबाज प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सभी खिलाड़ी ओलंपियन और शूटिंग चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता दीपक कुमार के कुशल मार्गदर्शन में मेहनत कर रहे हैं। इसके साथ एयर पिस्टल कोच आकाश शर्मा और एयर राइफल कोच सूर्यकांत भी खिलाड़ियों कोआधुनिक तकनीकों का शिक्षण दे रहे हैं। पिछले सत्र में 16 निशानेबाज राष्ट्रीय स्तर पर क्वालीफाई करके जिले का नाम भी रोशन कर चुके हैं। ये भी पढ़े : BSNL का बड़ा ऐलान, ₹259 में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा वाला रूरल प्लान