मोहर्रम की छुट्टी पर भी खुली OPD GIMS News: ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में पिछले 10 दिनों से जारी आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है। शुक्रवार को मोहर्रम के सरकारी छुट्टी होते हुए भी जिम्स प्रशासन ने ओपीडी सेवाओं को पूरी तरह से जारी रखा। यह निर्णय इसलिए लिया गया ताकि हड़ताल के कारण जिन मरीजों को बिना इलाज वापस लौटना पड़ा, उन्हें शीघ्र बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। जिम्स प्रशासन के इस कदम का सकारात्मक परिणाम देखने को मिला और सामान्य दिनों की तुलना में शुक्रवार को अस्पताल में दोगुने मरीज इलाज हेतु आए, जिससे परिसर में एक बार फिर गतिविधि बढ़ गई है। सोना खरीदने का सही समय या इंतजार? देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम के लिए लगभग ₹1.42 लाख से ₹1.45 लाख के बीच बना हुआ है। दिल्ली, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद और जयपुर जैसे शहरों में 24 कैरेट सोना करीब ₹1,42,960 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1,31,060 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव करीब ₹1,07,270 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। मुंबई, पुणे, कोलकाता और बेंगलुरु में कीमतें थोड़ी कम हैं, जबकि चेन्नई में सोना देश के कई शहरों की तुलना में महंगा बिक रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹1,45,100 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बनी अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण सोने के दाम ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। एग्जाम से एक दिन पहले महाराष्ट्र TET पेपर लीक महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE) के अनुसार, TET परीक्षा राज्य के 1,028 केंद्रों पर आयोजित होनी थी। हाल ही में हुई परीक्षा संबंधी अनियमितताओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। इसके बावजूद ठाणे जिले के भिवंडी क्षेत्र में पुलिस को ऐसी जानकारी मिली, जिसने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की, जहां कुछ लोगों के पास ऐसे प्रश्न मिले जो कथित तौर पर TET 2026 के मूल प्रश्न पत्र से मेल खाते थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिषद के अधिकारियों ने तत्काल जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में कुछ सवालों का वास्तविक प्रश्न पत्र से मिलान होने के बाद परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया गया। CM Yogi का Noida दौरा आज CM Yogi Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 27 जून को नोएडा और ग्रेटर नोएडा के दौरे को लेकर गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस ने एक महत्वपूर्ण ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे, यमुना एक्सप्रेस-वे और उनके आसपास के सभी कनेक्टिंग मार्गों पर सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली की चिल्ला, डीएनडी और कालिंदी कुंज सीमाओं से आने वाले व्यावसायिक वाहनों को भी इस अवधि में जिले में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए आम वाहन चालकों को जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। चढ़ावे की रकम का बैंक में होता था बंटवारा? Ram Mandir Trust: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ नए खुलासे सामने आ रहे हैं। अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी और दो प्रमुख पदाधिकारियों के इस्तीफों के बावजूद सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि इस पूरे नेटवर्क का असली मास्टरमाइंड कौन है। ताजा जानकारी के मुताबिक, जांच एजेंसियों को बैंक कर्मचारियों की संभावित भूमिका के संकेत भी मिले हैं, जिससे मामले ने नया मोड़ ले लिया है हेराफेरी की नई कड़ी सूत्रों के अनुसार, मंदिर में आने वाले दान और चढ़ावे की राशि की गिनती के बाद उसे बैंक तक पहुंचाने की प्रक्रिया में कुछ बैंककर्मी भी शामिल थे। Noida में 390 करोड़ का अत्याधुनिक प्रशासनिक भवन Sector-96 Noida : नोएडा प्राधिकरण के नए मुख्य प्रशासनिक भवन को पूरी तरह से चालू करने और वहां महत्वपूर्ण बैठकों के आयोजन के लिए प्रशासनिक विभाग युद्धस्तर पर तैयारियों में लगा हुआ है। इसी क्रम में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ओएसडी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नए प्रशासनिक भवन का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की सफाई, सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं ताकि यहां से कार्य सुचारू रूप से आरंभ किया जा सके। मुहर्रम के जुलूस में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब! Muharram News: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कस्बे में मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ। मुहर्रम के मौके पर निकाले गए जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के साथ विभिन्न समुदायों के लोगों ने भी हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में सामाजिक एकता और साझा संस्कृति की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। कौमी एकता की मिसाल भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच हिंदू समुदाय के लोगों ने इंसानियत और भाईचारे का संदेश देते हुए जुलूस में शामिल लोगों के लिए कई स्थानों पर ठंडे पानी और शर्बत की व्यवस्था की। राहगीरों और जुलूस में शामिल लोगों को शर्बत पिलाकर उनका स्वागत किया गया। कार्यकारिणी बैठक में SP सांसद और विधायक आमने-सामने शहर स्थित सपा कार्यालय में आयोजित बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और राजनीतिक रणनीति पर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान किसी मुद्दे को लेकर सांसद कृष्णा देवी पटेल ने नाराजगी जताई और विधायक विशंभर यादव पर अप्रत्यक्ष रूप से आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके साथ लगातार अनुचित व्यवहार किया जा रहा है और इस बारे में पार्टी नेतृत्व को भी अवगत कराया जा चुका है। सांसद की इस टिप्पणी के बाद बैठक का माहौल अचानक गर्म हो गया। विधायक विशंभर यादव ने भी तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने सांसद का नाम नहीं लिया था और उनसे मर्यादित भाषा में बात करने की अपील की। सेशेल्स पहुंचे PM मोदी विदेश मंत्रालय के अनुसार, यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति हर्मिनी के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी, जिसमें व्यापार, सुरक्षा, समुद्री सहयोग, विकास परियोजनाओं और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। दोनों नेता हिंद महासागर क्षेत्र की सुरक्षा और वैश्विक चुनौतियों से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श करेंगे। इस दौरे की एक खास उपलब्धि यह भी होगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स की राष्ट्रीय सभा को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनेंगे। इसके अलावा वह वहां रह रहे भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे और उनके साथ संवाद करेंगे।