नोएडा

Yogi Adityanath का Noida दौरा आज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की रूट डायवर्जन एडवाइजरी

2478 करोड़ की 70 परियोजनाओं की सौगात देने आ रहे हैं मुख्यमंत्री, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे और यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह 7 से रात 10 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री बैन।

Reported by Kashish Solanki and edited by Shagun Chaurasia

Chief Minister Visit : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 27 जून को नोएडा और ग्रेटर नोएडा के दौरे को लेकर गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस ने एक महत्वपूर्ण ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे, यमुना एक्सप्रेस-वे और उनके आसपास के सभी कनेक्टिंग मार्गों पर सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली की चिल्ला, डीएनडी और कालिंदी कुंज सीमाओं से आने वाले व्यावसायिक वाहनों को भी इस अवधि में जिले में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए आम वाहन चालकों को जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

यमुना एक्सप्रेसवे, परी चौक पर रूट बदला

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आगरा से आने वाले वाहनों को जेवर टोल से पहले यू-टर्न लेकर अलीगढ़ की ओर मोड़ दिया गया है , जबकि वाहनों का दबाव बढ़ने पर उन्हें जवर से जहांगीरपुर की तरफ खुर्जा, सिकंदराबाद और बुलंदशहर के रास्ते से निकाला जाएगा। परी चौक से आगरा कीओर  जाने वाले वाहनों को एल्डिको कमर्शियल गोलचक्कर से मेट्रो डिपो गोलचक्कर और 130 मीटर रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जहां से वे सिरसा गोलचक्कर के रास्ते ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर जा सकेंगे। साथ ही, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर जाम की स्थिति में वाहनों को सर्विस रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।

सेक्टर-8, 10 यीडा कार्यक्रम के तय रास्ते

मुख्यमंत्री सेक्टर-10 और सेक्टर-8 यमुना अथॉरिटी  के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जिसके लिए विशेष मार्ग निर्धारित किए गए हैं। दनकौर और गौर सिटी से आने वाले वाहन भाइपूरा चौराहे, रघुपुरा कस्बा और बीकानेर मिठास भंडार होकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे, जबकि जेवर की ओर आने वाले वाहनों को फलेदा कट से उतारकर डबल सर्विस रोड से भेजा जाएगा। इसी तरह, सेक्टर-8 यीडा कार्यक्रम में जाने के लिए जेवर से आने वाले वाहनों को खुर्जा अंडरपास और परौही रोड का उपयोग करना होगा, जबकि दनकौर-रबूपुरा की दिशा से आने वाले वाहन झाझर रोड, आकलपुर और मौकनपुर में नहर की पटरी से गंतव्य तक पहुंचेंगे।

वीवीआईपी, सामान्य पार्किंग व हेल्पलाइन

ट्रैफिक पुलिस ने वीवीआईपी और आम लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग की ठोस व्यवस्थाएं की हैं। सेक्टर-10 यीडा में वीवीआईपी पार्किंग मंच के पीछे बनाई गई है, जबकि मीडिया और बसों की पार्किंग सर्विस रोड पर होगी। नोएडा के सेक्टर-96 में नए प्राधिकरण कार्यालय और अपोलो अस्पताल सेक्टर-86 के पास होने वाले आयोजनों के लिए वीवीआईपी पार्किंग नए कार्यालय परिसर में और सामान्य पार्किंग स्क्वायर मॉल सेक्टर-80 में निर्धारित की गई है। डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित मार्ग दिया जाएगा। किसी भी तरह की परेशानी या ट्रैफिक जाम की जानकारी के लिए लोग ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़े : Noida में 390 करोड़ का अत्याधुनिक प्रशासनिक भवन, दो टावरों व डिजिटल सुविधाओं से लैस नया परिसर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »