Breakup News : टीवी के प्रसिद्ध अभिनेता गौरव खन्ना (अनुपमा फेम) और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला के बीच तलाक की चर्चाएं तेज हो गई हैं। खबरों के अनुसार, आकांक्षा के पिता ने गौरव खन्ना पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी का केवल उपयोग किया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिससे इनके रिश्ते में आई बड़ी खटास खुलकर सामने आ गई है। आकांक्षा के पिता के आरोप इस मामले में नया मोड़ तब आया जब आकांक्षा चमोला के पिता का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ । उन्होंने गौरव खन्ना पर आरोप लगते हुए कहा की उन्होंने आकांक्षा का इस्तेमाल अपने करियर और निजी फायदों के लिए किया। इस बयान के सामने आने के बाद से ही फैंस के बीच इस जोड़ी के अलग होने की चर्चाएं और तेज हो गई थी , हालांकि दोनों कलाकारों की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सोशल मीडिया पर बढ़ी दूरियां गौरव और आकांक्षा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और रील्स साझा करते थे, लेकिन हाल ही में दोनों ने मिलकर कोई पोस्ट नहीं की है। इतना ही नहीं, दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है और अपने अकाउंट्स से पुरानी तस्वीरें हटा दी हैं। इंटरनेट पर डिजिटल दूरियों को हमेशा से रिश्तों में दरार का पहला संकेत माना जाता रहा है। 2016 में हुई थी शादी आपको सूचित किया जाता है कि गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादी 2016 में बहुत धूमधाम से संपन्न हुई थी। लगभग 8 साल साथ रहने के बाद अब इस सुंदर जोड़ी के बीच विवाद और तलाक की खबरों ने उनके फैंस को चकित कर दिया है। वर्तमान में दोनों अभिनेताओं ने इस मामले पर पूरी तरह से चुप रहने का निर्णय लिया है। ये भी पढ़े : 34 सितारों की फौज के साथ अक्षय कुमार की फुलटू कॉमेडी, जानें कैसी है फिल्म