New Education Policy : नोएडा के अधिकतर सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त निजी स्कूल 1 जुलाई से गर्मी की छुट्टियों के बाद दुबारा खुलने वाले हैं। खास बात यह है कि इस बार स्कूलों में नए सत्र की शुरुआत राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप होगी। इसके लिए छुट्टियों के दौरान शिक्षकों को महत्वपूर्ण ट्रेनिंग दी , ताकि वे कक्षा में बच्चों को किताबों के ज्ञान के साथ-साथ गतिविधियों और स्किल बेस्ड शिक्षा प्रदान कर सकें। शिक्षकों को मिला तकनीकी प्रशिक्षण स्कूल पुनः शुरू होने से पहले शिक्षकों को अपडेट करने के लिए विशेष आयोजन किए गए। इसी सिलसिले में रविवार को महर्षि विद्या मंदिर में सीबीएसई के निर्देशानुसार शिक्षकों के लिए एक 'इन-हाउस ट्रेनिंग प्रोग्राम' आयोजित किया गया। इस ट्रेनिंग में नई शिक्षा नीति को अमल करना, आधुनिक शिक्षण विधियों, नए मूल्यांकन प्रणाली और बच्चों के संपूर्ण विकास पर विस्तृत चर्चा की गई। स्कूल प्रशासन को विश्वास है कि इससे शिक्षा गुणवत्ता में बड़ा सुधार होगा। अभिभावकों को रिवीजन सलाह स्कूलों के फिर से खुलने के बारे में प्रबंधन और प्रिंसिपल्स बहुत उत्सुक हैं। स्कूलों ने माता-पिता को संदेश भेजकर सुझाव दिया है कि वे घर पर बच्चों के लिए नियमित रिवीजन कराएं ताकि उनकी पढ़ाई की आदत बनी रहे। महर्षि विद्या मंदिर के प्रिंसिपल उमेश सिंह सेंगर ने बताया कि सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अनुसार शिक्षकों को नई विधियों की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। वहीं, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रिंसिपल सोम गिर ने कहा कि पहले दिन से एक्टिविटी आधारित पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। स्कूलों में लौटी रौनक नोएडा के विभिन्न विद्यालयों में सोमवार से ही चहल-पहल शुरू हो गई है और बच्चे विद्यालय आने लगे हैं। प्रॉमिनेंस वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी ने कहा कि उनका स्कूल सोमवार से कार्यशील हो चुका है और नए सत्र को बेहतरीन बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां संपन्न हो गई हैं। कुल मिलाकर, इस बार गर्मियों की छुट्टियों के बाद बच्चे नए तरीके और अधिक दिलचस्प विधियों से अध्ययन करते दिखाई देंगे। ये भी पढ़े : Work From Home नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, गिरफ्तार हुआ आरोपी