Auraiya Encounter: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाया। बिधूना क्षेत्र में डहरियापुर मोड़ के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपी चोरी की वारदातों में वांछित बताए जा रहे हैं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई पुलिस के अनुसार, थाना बिधूना पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम संयुक्त रूप से संदिग्ध बदमाशों की तलाश में अभियान चला रही थी। इसी दौरान डहरियापुर मोड़ के पास पुलिस का सामना बदमाशों से हो गया। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और मुठभेड़ की स्थिति बन गई। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए, जबकि अन्य चार आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। https://twitter.com/INDIAHEADLINEST/status/2072183776894149111 घायल दोनों आरोपियों को पुलिस सुरक्षा के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिधूना में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। नेटवर्क की पड़ताल क्षेत्राधिकारी बिधूना पुनीत मिश्र ने बताया कि पूरे मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गिरफ्तार आरोपी किन-किन चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं और उनके अन्य साथियों का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। रिपोर्ट- दीपांशु सावरन ये भी पढ़ें: कोर्ट से लौट रहे अधिवक्ता पर दबंगों का जानलेवा हमला, हालत नाजुक से स्थिर