daily news

आज की 9 बड़ी खबरें

Reported by Pushkar Shahi and edited by Pushkar Shahi

1- बहराइच पहुँचे जगतगुरु शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, हुआ भव्य स्वागत

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच में सोमवार को जगद्गुरु शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और संत-महात्माओं ने भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान पुष्पवर्षा, शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शंकराचार्य का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में रंग गया।


2- हॉर्न बजाने को लेकर विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, लोनी बॉर्डर में सनसनी

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में मामूली बात पर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। यहां गली में बाइक का हॉर्न बजाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि विवाद के बाद एक युवक ने 25 वर्षीय विपिन को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।


3- नोएडा DM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी! ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप

Bomb Threat: गौतमबुद्ध नगर के जिला अधिकारी (DM) कार्यालय को सोमवार को एक धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। ई-मेल में कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया।


4- ट्रेन से तौलिया-चादर कौन ले जा रहा?

Railway Linen Theft: भारतीय रेलवे की AC ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों से जुड़ा एक ऐसा खुलासा सामने आया है, जिसने रेलवे अधिकारियों के साथ-साथ आम लोगों को भी हैरान कर दिया है। बात किसी तकनीकी खराबी या टिकट घोटाले की नहीं, बल्कि उन तौलियों, चादरों, तकियों और कंबलों की है जो हर दिन यात्रियों को यात्रा के दौरान उपलब्ध कराए जाते हैं। एक विस्तृत RTI से सामने आया है कि पिछले साढ़े चार वर्षों में लाखों यात्री इन सामानों को अपने साथ ले गए, जिससे रेलवे के ठेकेदारों को 100 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा।


5- जनता दर्शन में योगी का बड़ा संदेश

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किए। उन्होंने प्रदेश भर से आए हर फरियादी से मुलाकात की, उनकी शिकायत सुनी और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। अवैध कब्जे से जुड़े मामले में CM ने कहा कि शिकायत मिलने पर ऐसे मामलों की सख्ती से जांचकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें। धमकी के मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों के लिए यूपी में कोई जगह नहीं है, पुलिस ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करे।


6- भाई बना हैवान! बेरहमी से पीटने के बाद मौत

Ghazipur Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के चीतनाथ मोहल्ले में एक युवक की कथित तौर पर उसके ही छोटे भाई द्वारा बेरहमी से पिटाई किए जाने के बाद मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


7- छेड़छाड़ का आरोपी थाने में हुआ बेकाबू!

Bareilly News: उत्तर प्रदेश में बरेली के बिथरी चैनपुर थाने में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब छेड़छाड़ के आरोप में हिरासत में लाया गया एक युवक पूछताछ के दौरान अचानक बेकाबू हो गया। शराब के नशे में धुत आरोपी ने गुस्से में CCTNS कार्यालय के गेट पर लगे शीशे पर हाथ दे मारा, जिससे शीशा टूट गया और उसका हाथ गंभीर रूप से कट गया। पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया।


8- कोचिंग विवाद में खान सर और सुरक्षा गार्डों को बड़ी राहत!

Khan Sir Bail News: चर्चित कोचिंग विवाद मामले में मशहूर शिक्षक खान सर को बड़ी कानूनी राहत मिली है। पटना सिविल कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद खान सर और उनके दोनों निजी सुरक्षा कर्मियों (बॉडीगार्ड्स) को अग्रिम जमानत प्रदान कर दी है। इस फैसले के साथ ही गिरफ्तारी की आशंका फिलहाल टल गई है और तीनों को बड़ी राहत मिली है।


9- फिर गरजा अमेरिका, ईरान में गूंजे धमाके!

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिका ने रविवार (स्थानीय समय) को ईरान के खिलाफ नए सैन्य हमले किए, जिससे दक्षिणी ईरान के कई इलाकों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया और स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी देश की जमीन या सैन्य सुविधाओं का इस्तेमाल उसके खिलाफ किया गया तो उसे वैध सैन्य लक्ष्य माना जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »