भारत

सफेद चादर का कफन… सोनम वांगचुक मामले में डिंपल यादव का BJP पर तीखा हमला

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर सपा सांसद डिंपल यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, शांतिपूर्ण आवाज़ दबाना संविधान, लोकतंत्र और देश की आत्मा को दबाने जैसा है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Dimple Yadav Statement: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर से मेडिकल निगरानी के लिए अस्पताल ले जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने इस घटनाक्रम को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

डिंपल यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं। जब शांतिपूर्ण आवाज़ों को दबाया जाता है, तो संविधान और लोकतंत्र भी आहत होते हैं। सोनम वांगचुक जैसे लोगों की आवाज़ दबाना, देश की आत्मा को दबाना है।”

शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को स्वास्थ्य संबंधी कारणों और मेडिकल निगरानी के लिए सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया, जिससे कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया।

वांगचुक को अस्पताल ले जाने की घटना के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। विपक्ष इसे लोकतांत्रिक अधिकारों से जोड़कर सवाल उठा रहा है, जबकि पुलिस का कहना है कि कार्रवाई स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं और कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »