उत्तर प्रदेशलखनऊ

‘मायावती बाहर आओ’ के नारों से गूंजा आवास, 69 हजार शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का बड़ा प्रदर्शन

लखनऊ में 69 हजार शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने मायावती के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाकर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और इको गार्डन भेज दिया।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की 69 हजार शिक्षक भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और मायावती से बाहर आकर उनका पक्ष सुनने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान कई महिला अभ्यर्थियों ने भी “मायावती बाहर आओ” के नारे लगाए।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

प्रदर्शन को देखते हुए मायावती के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान मायावती अपने आवास के भीतर ही रहीं और बाहर नहीं आईं। जैसे-जैसे प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ती गई, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई शुरू की। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर पुलिस बसों में बैठाया गया और बाद में उन्हें निर्धारित प्रदर्शन स्थल इको गार्डन भेज दिया गया।

अभ्यर्थियों की मांग

अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और विभिन्न स्तरों पर अपनी बात रख चुके हैं। उनका आरोप है कि अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। इसी कारण उन्होंने मायावती के आवास के बाहर प्रदर्शन कर अपनी मांगों की ओर ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। फिलहाल पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी और स्थिति को नियंत्रण में बनाए रखा। राजधानी में इस प्रदर्शन को लेकर दिनभर हलचल बनी रही।

ये भी पढ़ें: ’26 दिन भूखा रहा, 11 किलो वजन घटा फिर भी सबूत चाहिए?’ सोनम वांगचुक का भावुक सवाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »