Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) की टीम ने प्रेम नगर थाना क्षेत्र में गौशाला की आड़ में किए गए कथित अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। अवैध कब्जे पर कार्रवाई जानकारी के मुताबिक, गुलाब रॉय स्कूल के पास पार्क की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण किए जाने का आरोप था। इसी मामले में BDA की टीम भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि इस गौशाला का संचालन कथावाचक संजीव गौड़ द्वारा किया जाता है। कार्रवाई के दौरान गौशाला में रह रहे परिवारों ने बुलडोजर की कार्रवाई का विरोध किया। मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही, हालांकि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई जारी रखी। 2010 के आदेश पर कार्रवाई BDA अधिकारियों के अनुसार, इस निर्माण को लेकर वर्ष 2010 में अदालत की ओर से ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया गया था। लंबे समय बाद अब प्राधिकरण ने आदेश के आधार पर कार्रवाई की है। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित रखा जा रहा है। प्राधिकरण की ओर से अवैध कब्जों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है। ये भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा और उर्स पर बड़ा अलर्ट! बरेली जोन में सुरक्षा को लेकर हाई लेवल समीक्षा बैठक