Bareilly Police: उत्तर प्रदेश के बरेली जोन में कांवड़ यात्रा-2026 और उर्स-ए-रिज़वी को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा ने की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और विभिन्न जिलों के बीच समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सुरक्षा व्यवस्था सख्त बैठक में एडीजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्गों, शिविरों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए पहले से प्रभावी व्यवस्था तैयार रखने को कहा गया। उर्स-ए-रिज़वी के दौरान दरगाह क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती पर विशेष जोर दिया गया ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग बैठक में सीमावर्ती जिलों बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर और रामपुर के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी बल दिया गया। अधिकारियों को आपसी सूचना साझा करने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों को रोकने के लिए 24 घंटे निगरानी रखने और भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने के आदेश भी जारी किए गए। वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद इस समीक्षा बैठक में एडीजी जोन बरेली, डीआईजी मुरादाबाद, डीआईजी बरेली, एसएसपी बरेली, एसपी बदायूं, एसपी पीलीभीत, एसपी शाहजहांपुर, एसपी रामपुर तथा सभी क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: यात्रा होने वाली है शुरू! जानिए कब से उठेगी कांवड़ और किस दिन होगा जलाभिषेक