उत्तर प्रदेश

UP पुलिस में बड़ा फेरबदल! 15 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-प्रयागराज को मिले नए पुलिस कमिश्नर

उत्तर प्रदेश में 15 IPS अधिकारियों का तबादला हुआ। तरुण गाबा लखनऊ और पीयूष मौर्य प्रयागराज के नए पुलिस कमिश्नर बने। अमरेंद्र सिंह सेंगर को डीजी इंटेलिजेंस बनाया गया।

UP IPS Transfer List: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए 15 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई बड़े पदों पर नई तैनाती की गई है। सरकार के इस फैसले को कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

जोन स्तर पर बदलाव

तबादला सूची के अनुसार, लखनऊ के पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर को नई जिम्मेदारी देते हुए डीजी इंटेलिजेंस नियुक्त किया गया है। वहीं, तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। राजधानी की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी अब उनके हाथों में होगी। वहीं, पीयूष मौर्य को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। प्रयागराज जैसे महत्वपूर्ण शहर की सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था की कमान अब पीयूष मौर्य संभालेंगे।

वरिष्ठ अधिकारियों का बदलाव

इसके अलावा सरकार ने कई वरिष्ठ अधिकारियों को जोन स्तर पर भी नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। नवीन अरोड़ा को एडीजी वाराणसी जोन और राम कुमार को एडीजी गोरखपुर जोन की जिम्मेदारी दी गई है। तबादलों की सूची में कई अन्य अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। धर्मवीर को आईजी पीएसी पूर्वी जोन, प्रयागराज भेजा गया है, जबकि विनोद कुमार सिंह को आईजी विशेष जांच, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

280726 Page 0001

नई जिम्मेदारियों का बंटवारा

इसके साथ ही जोगेंद्र कुमार को आईजी पीटीएस मुरादाबाद, अनूप कुमार सिंह को एसपी ईओडब्ल्यू और आनंद कुमार को एसपी लोक शिकायत के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, अशोक जैन को आईजी अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय भेजा गया है। पुलिस विभाग में हुए इस बड़े बदलाव को प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार और अधिकारियों की नई जिम्मेदारियों के जरिए बेहतर पुलिसिंग की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

नई तैनाती पर नजर

सरकार की ओर से किए गए इस फेरबदल के बाद अब सभी की नजरें नई तैनातियों के कामकाज और उनके प्रभाव पर रहेंगी। खासतौर पर लखनऊ और प्रयागराज जैसे अहम शहरों में नए पुलिस कमिश्नरों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में आसमानी आफत! रिकॉर्ड बारिश से चारधाम यात्रा रुकी, हाईवे हुआ बंद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »