Itawa Crime: उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में थाना बकेवर क्षेत्र के अंतर्गत चिकनी गांव में जमीनी विवाद में चचेरे भाई ने भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी इसी क्रम में पुलिस ने हत्यारोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस पर लापरवाही का आरोप हत्या के बाद मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। परिजनों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लापरवाही का आरोप लगाया है परिजनों ने कहा कि पिछले पंद्रह दिनों से मृतक जान का खतरा होने की शिकायत पुलिस से कर रहा था लेकिन पुलिस के द्वारा कोई सुनवाई और कार्यवाही नहीं की पुलिस की लापरवाही के कारण ही आज यह हत्या की घटना कारित हुई है। पुलिस पर आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों ने मृतक के शव को कब्जे में देने से इनकार कर दिया है। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस के अधिकारी मृतक के परिजनों को समझा बुझाकर मृतक के शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया जा रहा है। जमीन विवाद में हत्या मृतक विनय कुमार की परिजन उमा देवी ने बताया कि मृतक विनय कुमार शर्मा रिटायर्ड सिक्युरिटी गार्ड था और अपनी जमीन पर मकान बनवा रहा था जिसको लेकर राजकुमार विवाद कर रहा था पिछले पंद्रह दिनों से विनय पुलिस से शिकायत कर रहा था लेकिन कोई सुनवाई और कार्यवाही नहीं हुई। आज जब विनय अपने घर से बाहर निकलकर जा रहा था तो राजकुमार ने उसे घेरकर कुल्हाड़ी से हमला करना शुरू कर दिया और काटकर मार डाला उन्होंने आरोप लगाया कि अगर पुलिस समय रहते सुनवाई कर कार्यवाही करती तो आज विनय की हत्या नहीं होती। पुलिस कार्रवाई में गिरफ्तारी एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि थाना बकेवर क्षेत्र के अंतर्गत चिकनी गांव में विनय कुमार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई है। हत्या की वारदात को अंजाम देकर आरोपी रामकुमार मौके से भाग गया था जिसकी तलाश में पुलिस टीम घेराबंदी कर रही थी इसी दौरान आरोपी रामकुमार पुलिस को देखकर भागने लगा जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो राजकुमार ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया जिसकी जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायरिंग करना शुरू किया तो आरोपी राजकुमार के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के पास से हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी एक तमंचा और कारतूस बरामद किए है। ये भी पढ़ें: शिक्षा मंत्री नहीं हटे तो पीएम लें जिम्मेदारी… राम आसरे विश्वकर्मा ने सरकार को घेरा