Itawa News: उत्तरप्रदेश के इटावा पहुंचे समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने सिविल लाइन स्थित सपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर कई मुद्दों को लेकर हमला बोला। वह पीडीए संवाद कार्यक्रम में शामिल होने इटावा पहुंचे थे। PM से इस्तीफे की मांग पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन और कथित लाठीचार्ज का मुद्दा उठाते हुए विश्वकर्मा ने कहा कि एक महीने से छात्र अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी बात सुनने के बजाय बल प्रयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि जब शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं दे रहे हैं और छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, तो नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रधानमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। विपक्ष का समर्थन कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत पूरा विपक्ष छात्रों और सोनम वांगचुक के समर्थन में है। उन्होंने कहा कि इमरान मसूद राहुल गांधी से बड़े नेता नहीं हैं और उनका बयान पूरी तरह निराधार है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर निशाना साधते हुए राम आसरे विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में हत्या, बलात्कार, लूट और जमीनों पर अवैध कब्जे जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और सरकार अपराध रोकने में विफल साबित हुई है। कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत इस मौके पर आज समाजवादी पार्टी कार्यालय पर राम आसरे विश्वकर्मा पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के आगमन पर उनका स्वागत सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, जिला महासचिव वीरू भदौरिया, वरिष्ट नेता लाखन सिंह जाटव, उदयभान सिंह यादव, उपाध्यक्ष अनवार हुसैन, सपा प्रवक्ता विक्की गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष उमेश राजपूत डुल्ले, जिला सचिव प्रवीन कुशवाह, पूर्व प्रधान बृजमोहन राजपूत, अल्पसंख्यक सभा जिला अध्यक्ष फरहान शकील, नरेंद्र प्रजापति आदि। ये भी पढ़ें: दिव्यांग किशोरी से दरिंदगी के बाद भड़का गांव, पेड़ से बांधकर की पिटाई