उत्तर प्रदेशबाँदा

नकली सोने के सिक्कों और तीन लाख रुपये कैश के साथ आरोपी गिरफ्तार

बांदा पुलिस ने नकली सोने के सिक्कों से ठगी करने वाले आरोपी राम प्रताप को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से नकली सिक्के और तीन लाख रुपये नकद बरामद हुए।

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा में पुलिस ने सोने के सिक्कों के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से नकली सोने के सिक्के और तीन लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी पर एक व्यक्ति से लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप है।

क्या है पूरा खेल

जानकारी के मुताबिक, राठ निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि फतेहगंज निवासी राम प्रताप ने उसे सोने के सिक्के दिखाकर झांसे में लिया। आरोपी ने असली सोना बताकर नकली सिक्के थमा दिए और उससे करीब तीन लाख रुपये ऐंठ लिए। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राम प्रताप को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से नकली सोने के सिक्के और ठगी के तीन लाख रुपये बरामद किए गए।

पुलिस की कार्यवाही

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने इस तरह की ठगी की अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया है या नहीं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

रिपोर्ट- अभिषेक शुक्ला

ये भी पढ़ें: बांदा बस डिपो में डीजल हेराफेरी का आरोप, तीन बाबू सस्पेंड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »