उत्तर प्रदेशबरेली

सुसाइट वीडियो भेजा, पुल पर मिली बाइक… फिर लापता हुआ महिपाल, नहर किनारे बढ़ा रहस्य

महिपाल ने वीडियो में पत्नी और ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए। वीडियो भेजने के बाद वह लापता हो गया। पुलिस और एसएसबी हरदोई नहर में उसकी तलाश कर रही हैं।

Reported by Deepak Kumar and edited by Shagun Chaurasia

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के रिठौरा मोहनपुर गांव निवासी 28 वर्षीय महिपाल के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। युवक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने पत्नी और ससुराल पक्ष पर मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए। वीडियो भेजने के कुछ ही देर बाद वह लापता हो गया, जिसके बाद पुलिस और एसएसबी की टीम हरदोई नहर में उसकी तलाश में जुटी हुई है।

वीडियो भेजकर हुआ लापता

जानकारी के अनुसार, महिपाल बुधवार को माधोटांडा थाना क्षेत्र के कलीनगर पुल पर पहुंचा। वहीं हरदोई नहर के किनारे उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में उसने दावा किया कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव झेल रहा है और पत्नी व ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर अपनी जिंदगी खत्म करने जैसा कदम उठा रहा है। वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद उसने इसे अपने परिजनों को भेज दिया।

मिली बाइक तलाश जारी

वीडियो मिलते ही परिवार के लोगों के होश उड़ गए। परिजन तुरंत युवक की तलाश में निकल पड़े और गुरुवार को माधोटांडा पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। महिपाल के भाई सूर्य प्रकाश ने पुलिस को तहरीर देकर तत्काल खोजबीन की मांग की। पुलिस ने वीडियो में दिखाई गई लोकेशन के आधार पर कलीनगर पुल के आसपास जांच शुरू की। मौके पर महिपाल की मोटरसाइकिल खड़ी मिली, जिससे आशंका और गहरा गई कि वह नहर में कूद गया होगा। हालांकि, किसी प्रत्यक्षदर्शी ने उसे छलांग लगाते हुए नहीं देखा है।

एसएसबी का सर्च ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन भी सक्रिय हो गया। एसडीएम प्रमेश कुमार मौके पर पहुंचे और तत्काल सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया। मोटरबोट के जरिए नहर में कई घंटे तक तलाश की गई, लेकिन देर शाम तक महिपाल का कोई सुराग नहीं मिल सका।

प्रशासन का कहना है कि फिलहाल वीडियो और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर खोज अभियान जारी है। पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। युवक की तलाश के साथ-साथ वीडियो में लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल की जाएगी। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, घटना के कारणों पर कोई अंतिम निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी।

ये भी पढ़ें: पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा, गुस्साई भीड़ ने पुलिस की तीन गाड़ियां फूंकी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »