उत्तर प्रदेशलखनऊ

‘ऑपरेशन दहन’ में करोड़ों का नशा राख! GRP ने एक साथ नष्ट किए 26 किलो से अधिक मादक पदार्थ

लखनऊ जीआरपी ने 'ऑपरेशन दहन' के तहत 34 एनडीपीएस मामलों में जब्त 26.323 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए। इनकी अनुमानित कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये बताई गई।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश GRP लखनऊ ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए “ऑपरेशन दहन” अभियान के तहत करोड़ों रुपये मूल्य के जब्त मादक पदार्थों का सुरक्षित निस्तारण किया। अधिकारियों की निगरानी में विभिन्न मामलों से बरामद नशीले पदार्थों को भस्मक भट्टी में नष्ट किया गया। जीआरपी अनुभाग लखनऊ के अनुसार, यह कार्रवाई एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज 34 मामलों से जुड़े जब्त मादक पदार्थों के निस्तारण के लिए की गई। इस दौरान कुल 26.323 किलोग्राम नशीले पदार्थों को निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए नष्ट किया गया।

ढाई करोड़ का नशा

नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 20.750 किलोग्राम गांजा, 2 किलोग्राम डोडा, 1.148 किलोग्राम स्मैक/हेरोइन तथा अन्य श्रेणी के 2.425 किलोग्राम मादक पदार्थ शामिल रहे। अधिकारियों के अनुसार, इनकी कुल अनुमानित बाजार कीमत करीब 2 करोड़ 49 लाख 97 हजार 500 रुपये आंकी गई है। यह मादक पदार्थ बाराबंकी, अयोध्या कैंट, प्रतापगढ़, हरदोई और लखीमपुर जीआरपी थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों से जब्त किए गए थे। सभी सामग्री को तय कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद निस्तारण के लिए लखनऊ लाया गया।

कड़ी निगरानी में कार्रवाई

पूरी कार्रवाई उच्चाधिकारियों और डिस्ट्रिक्ट ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) की निगरानी में संपन्न हुई। निर्धारित मानकों का पालन करते हुए भस्मक भट्टी में सभी मादक पदार्थों को नष्ट किया गया, ताकि उनका दोबारा किसी भी रूप में दुरुपयोग न हो सके। इस दौरान एसपी रेलवे रोहित सहित दो क्षेत्राधिकारी (सीओ) और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। जीआरपी अधिकारियों ने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: सुसाइट वीडियो भेजा, पुल पर मिली बाइक… फिर लापता हुआ महिपाल, नहर किनारे बढ़ा रहस्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »