Mahagun Mywoods Society: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में पिछले दो दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित है। कई टावरों में पानी न पहुंचने से सैकड़ों फ्लैटों में रहने वाले निवासी परेशान हैं। इस समस्या को लेकर सोमवार रात और मंगलवार दोपहर को निवासियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार रात पानी की सप्लाई ठप होने के बाद बड़ी संख्या में आक्रोशित निवासी सोसाइटी के मेंटेनेंस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रबंधन से नियमित जल व्यवस्था न होने पर सवाल उठाए और हंगामा किया।मंगलवार दोपहर को निवासियों ने सोसाइटी के बाहर सड़क जाम कर दी। 48 घंटे से पानी संकट सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। निवासियों ने पुलिस को बताया कि यह समस्या हर साल आती है और वे स्थायी समाधान चाहते हैं। 48 घंटे से उनके घर में पानी नहीं है जिसमें परेशान है। सोसाइटी के निवासी बीपी बंसल ने बताया कि पानी की समस्या का मुख्य कारण पर्याप्त और नियमित जलपूर्ति का अभाव है। टैंकरों से भी नहीं कम हुई समस्या उन्होंने कहा कि प्रबंधन टैंकरों से वैकल्पिक व्यवस्था कर रहा है, लेकिन यह पानी की मांग के मुकाबले अपर्याप्त है।मौजूदा जल संकट के तकनीकी कारणों, जैसे सप्लाई लाइन या पंप में खराबी, को लेकर प्रबंधन की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। निवासियों का सवाल है कि यदि नियमित आपूर्ति बाधित है, तो इसका स्थायी समाधान क्यों नहीं किया जा रहा और पर्याप्त संख्या में टैंकरों की व्यवस्था क्यों नहीं हो रही। स्थायी समाधान की मांग निवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। पानी न मिलने से परेशान निवासियों ने मंगलवार दोपहर भी सोसाइटी के बाहर सड़क पर बैठकर जोरदार प्रदर्शन किया। ये भी पढ़ें: नोएडा में PG के कमरे में 19 वर्षीय युवती का शव मिला, धारदार हथियार से हत्या की आशंका