उत्तर प्रदेशनोएडा

नोएडा में PG के कमरे में 19 वर्षीय युवती का शव मिला, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

नोएडा के बरौला स्थित PG में 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को धारदार हथियार से हत्या की आशंका है। आरोपी की तलाश जारी है।

Noida Crime: नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र में बरौला स्थित एक पीजी के कमरे में सोमवार को करीब 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवती की धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

PG में शव

नोएडा पुलिस के मीडिया सेल ने बताया कि 10 अगस्त को बरौला स्थित एक पीजी के कमरे में युवती का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-49 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती प्राइवेट नौकरी की तलाश में अपनी एक दोस्त के साथ आई हुई थी। जिस कमरे से उसका शव बरामद हुआ, वह उसकी दोस्त के कमरे के बगल में स्थित था।

पुलिस जांच तेज

फोरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के संबंध में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य भी पुलिस के हाथ लगे हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं और उसकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, मायके वालों ने पति पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »