Cyber Fraud: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अमेरिका में साइबर ठगी के मामले में पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। साइबर फ्रॉड के आरोप में समिट बिल्डिंग से करीब 150 लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब जांच में पुलिसकर्मियों की भूमिका भी सामने आई है। क्या है पूरा मामला जांच के बाद साइबर क्राइम पुलिस के 9 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। इनमें 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि 6 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। आरोप है कि समिट बिल्डिंग से पकड़े गए साइबर फ्रॉड के आरोपियों में से कुछ लोगों को पुलिसकर्मियों ने पैसे लेकर छोड़ दिया था। मामले की जांच के दौरान पुलिसकर्मियों की भूमिका और कार्रवाई में अनियमितताओं की पड़ताल की गई। पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज बताया जा रहा है कि समिट बिल्डिंग में चल रहे कथित साइबर फ्रॉड के जरिए अमेरिका में लोगों को निशाना बनाया जाता था। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 150 लोगों को गिरफ्तार किया था। अब इसी कार्रवाई से जुड़े पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिरी है। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। ये भी पढ़ें: जवाब सुनकर भागिएगा नहीं… ब्रजेश पाठक का राहुल गांधी पर सीधा हमला