उत्तर प्रदेशनोएडा

16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, मायके वालों ने पति पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

नोएडा में 24 वर्षीय नवविवाहिता कामिनी की मौत हो गई। 16वीं मंजिल से गिरने के बाद अस्पताल में मृत घोषित किया गया। मायके वालों ने पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाया।

Noida Crime News: नोएडा के सेक्टर-108 स्थित डिवाइन मीडोज सोसाइटी में नवविवाहिता ने 16वीं मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान 24 वर्षीय कामिनी कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब एक महीने पहले 11 जुलाई को हुई थी।

मामले में मुकदमा दर्ज

थाना प्रभारी सेक्टर 39 डीपी शुक्ला ने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कामिनी ने सोसाइटी के लिली टावर की 16वीं मंजिल से छलांग लगा दी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सेक्टर-39 के प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पति के साथ किराये पर रहती थी

पुलिस के अनुसार, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि कामिनी मूल रूप से एटा की रहने वाली थी और अपने पति मंथन धीमान के साथ सेक्टर-108 स्थित सोसाइटी के फ्लैट नंबर 1602 में किराये पर रह रही थी। मंथन मूल रूप से देहरादून का निवासी है और एक निजी कंपनी में वीडियो एडिटर के तौर पर काम करता है।

मायके वालों ने लगाया आरोप

पुलिस के मुताबिक, मंथन ने पूछताछ में बताया है कि कामिनी पिछले कुछ समय से अवसाद में थी और उसका इलाज चल रहा था। कामिनी पहले एक बीपीओ में नौकरी करती थी, लेकिन कुछ समय पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद कामिनी के मायके वाले भी नोएडा पहुंचे। परिजनों ने उसके पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम, काले बादलों के बाद झमाझम बारिश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »