उत्तर प्रदेशबरेली

बकरी चराने गई 8वी की छात्रा को खेत में खींच ले गए युवक, दो युवकों पर FIR

बरेली के नवाबगंज में आठवीं कक्षा की छात्रा से खेत में दुष्कर्म का आरोप लगा। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया, पीड़िता की मेडिकल जांच कराई।

Reported by Deepak Kumar and edited by Shagun Chaurasia

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश में बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में रविवार शाम आठवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा बकरियां चराने के लिए खेतों की ओर गई थी। इसी दौरान दो युवकों ने उसे कथित तौर पर गन्ने के खेत में खींच लिया। मामले में छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

परिजनों के अनुसार, छात्रा अपने पड़ोस के एक लड़के के साथ बकरियां चरा रही थी। इसी दौरान दूसरे गांव का रहने वाला विमलेश एक अन्य युवक के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि दोनों छात्रा को जबरन गन्ने के खेत की ओर ले गए। छात्रा के साथ मौजूद पड़ोसी लड़के ने घटना की जानकारी उसकी मां और आसपास के ग्रामीणों को दी।बताया गया कि छात्रा की मां कुछ दूरी पर घास काट रही थीं। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक दोनों युवक वहां से फरार हो चुके थे। छात्रा को परेशान हालत में देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

घटना के बाद पुलिस-प्रशासन सक्रिय

मामले में एक आरोपी के दूसरे समुदाय से होने की चर्चा के बाद इलाके में भीड़ जुटने लगी। स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा, सीओ नीलेश मिश्रा और इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में एसएसपी अनुराग आर्य भी मौके पर पहुंचे।

बच्ची का दर्ज हुआ बयान

पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए और उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा है। एसएसपी ने दोनों आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: 108वें उर्स-ए-रज़वी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से पेश की गई अकीदत की चादर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »