Cristiano Ronaldo : 11 अगस्त को रोनाल्डो ने किया शादी का ऐलान 10 साल लाइव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद 11 अगस्त 2026 को फेमस फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मंगलवार रात को एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी शादी की घोषणा की । पुर्तगाल के कैस्केस में हुआ निजी शादी समारोह शादी समारोह लिस्बन के पास वेस्ट पुर्तगाल के कैस्केस शहर में आयोजित की गई थी और रिपोर्ट के अनुसार इस खास मौकों पर उनके बच्चे भी मौजूद थे । दिलचस्प बात ये है , कि शादी की तारीख उनकी सगाई की पहली सालगिरह के दिन थी । 11 अगस्त 2025 को अपनी सगाई ऐलान करने के बाद ठीक एक साल बाद दोनों ने अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बदल दिया। सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की पहली तस्वीर शादी की खबर पति-पत्नी ने खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसे एक निजी और अंतरंग पल बताया, दोनों ने अपनी उंगलियों में शादी की अंगूठियां दिखाते हुए तस्वीर पोस्ट करी , जिसके साथ “C❤️G” लिखा था। इस पोस्ट के बाद दुनियाभर के फैंस उनकी इस खुशी में कप्पल को बधाई दे रहे है और उनके रिश्ते की तारीफ भी कर रहे है 10 साल का इंतजार खत्म, अब शुरू हुआ शादी का नया सफर फेमस फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो फीफा वर्ल्ड कप बेशक ना जीत पाये हो पर उन्होंने अपनी दिल की रानी ज़रूर जीत ली है ।ग्रेटेस्ट प्लेयर ऑफ फुटबॉल कहकर बुलाये जाने वाले प्लेयर और उनकी वाइफ जॉर्जिना अब एक नए पड़ाव की और बढ़ चुके है ,10 साल का इंतजार अब खत्म कर, शादी का सफ़र पति -पत्नी शुरू कर चुके है ।