भारत

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, PM मोदी ने याद किया योगदान

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर PM मोदी समेत दिग्गज नेताओं ने ‘सदैव अटल’ पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने उनके राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकास में योगदान को याद किया।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Atal Ji’s Death Anniversary: भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर देश उन्हें श्रद्धा से याद कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह सहित कई नेताओं ने दिल्ली स्थित ‘सदैव अटल’ स्मृति स्थल पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की।

PM मोदी ने बताया असाधारण राजनेता

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर श्रद्धांजलि देते हुए वाजपेयी को असाधारण राजनेता बताया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित किया। उनके विचार, नेतृत्व और दूरदर्शिता ने देश को मजबूत बनाने के साथ आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित किया। गृह मंत्री अमित शाह ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए उनके निर्णायक नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि वाजपेयी के नेतृत्व में भारत ने पोखरण परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध जैसे महत्वपूर्ण दौर में अपनी सामरिक क्षमता और दृढ़ता का परिचय दिया। उनकी मूल्य आधारित राजनीति ने सुशासन और अंत्योदय की सोच को मजबूती दी।

पोखरण से हाईवे तक

अटल बिहारी वाजपेयी का राजनीतिक जीवन कई महत्वपूर्ण फैसलों और योजनाओं के लिए जाना जाता है। उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में पोखरण परमाणु परीक्षण ने भारत की रणनीतिक ताकत का दुनिया के सामने प्रदर्शन किया। इसी दौर में देश के प्रमुख महानगरों को जोड़ने वाली स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना को गति मिली। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता को सड़क नेटवर्क से जोड़ने वाली इस परियोजना ने देश के परिवहन ढांचे को नई दिशा दी।

अटल की अमिट राजनीतिक विरासत

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना शुरू की गई। इसके अलावा टेलीकॉम और शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में भी नीतिगत फैसलों को आगे बढ़ाया गया। अटल बिहारी वाजपेयी की राजनीति में भाषण की प्रभावशाली शैली, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने की छवि आज भी उन्हें भारतीय राजनीति के सबसे यादगार नेताओं में शामिल करती है।

ये भी पढ़ें: TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव! सुसाइड नोट में लिखा ‘राजनीति में आना गलती थी’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »