Nitin Navin New Team: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में अनुभव और संगठनात्मक क्षमता वाले कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा वसुंधरा राजे, राम माधव और स्मृति ईरानी की नियुक्ति को लेकर है। वसुंधरा राजे बनीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को बीजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके साथ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और ओडिशा के बैजयंत जय पांडा को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राम माधव की बीजेपी में वापसी नई टीम में सबसे अहम बदलावों में से एक राम माधव की वापसी है। उन्हें भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन में उनकी पुरानी भूमिका और अनुभव को देखते हुए यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। स्मृति ईरानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। पार्टी संगठन में उन्हें नई भूमिका मिलने के बाद बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में उनका प्रभाव और जिम्मेदारी दोनों बढ़ने की उम्मीद है। https://twitter.com/NitinNabin/status/2089287862818922796 नितिन नवीन ने क्या कहा? बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नई टीम के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध यह टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति देने का काम करेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता भाव से संगठन को मजबूत करेंगे और 'विकसित भारत' के संकल्प तथा राष्ट्रसेवा के लक्ष्य को आगे बढ़ाएंगे। नई टीम के गठन को बीजेपी के संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। अब निगाह इस बात पर है कि ये नए पदाधिकारी आगामी राजनीतिक चुनौतियों के बीच पार्टी की रणनीति को किस तरह आगे बढ़ाते हैं। नई टीम में कौन-कौन शामिल? उपाध्यक्ष: वसुंधरा राजे, राम माधव, तीरथ सिंह रावत, बैजयंत जय पांडा, रेखा वर्मा, डी. पुरंदेश्वरी, भारती पवार, मनप्रीत बादल, वी. नरेंद्र भाई दोषी, लाल सिंह आर्या, एम. नागराज, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर। महासचिव: सुनील बंसल, विनोद तावड़े, बिप्लब देव, स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया। संगठन महासचिव: बीएल संतोष सह-संगठन महासचिव: सौदान सिंह और शिवप्रकाश राष्ट्रीय सचिव: कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, भोला सिंह, प्रदीप वर्मा, जगदीश पटेल, संदीप पाठक, फेंगनोन कोनयाक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, एम. वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, स्वदेश सिंह, मृगांका देब वर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश। बीजेपी संगठन से किन नेताओं की छुट्टी? जेपी नड्डा की पिछली टीम में महासचिव रहे अरुण सिंह, दुष्यंत गौतम, तरुण चुघ और राधामोहन दास अग्रवाल को नई टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं, राष्ट्रीय सचिव पद पर रहे अरविंद मेनन, पंकजा मुंडे, नरेंद्र सिंह, अलका गुर्जर, ओमप्रकाश धुर्वे, रितुराज सिन्हा, कामाख्या प्रसाद ताशा और सुरेंद्र नागर भी नई टीम का हिस्सा नहीं हैं। इसके अलावा नड्डा की टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे सरोज पांडेय, डीके अरुणा, एम. चुबा राव और अब्दुल्ला कुट्टी को भी नई राष्ट्रीय टीम में शामिल नहीं किया गया है।