Hardoi Murder Case: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में अवैध संबंधों के शक में पति द्वारा अपनी ही पत्नी की हत्या कर जंगल में फेंक दिया।यहाँ देहात कोतवाली क्षेत्र के मंगोलापुर गांव में 36 वर्षीय कोमल की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति सत्यपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सत्यपाल ने हत्या की बात स्वीकार की है।कोमल के चार बच्चे हैं।तीन बच्चे पति के साथ रहते थे,जबकि सबसे छोटा बेटा मां के साथ संडीला में रह रहा था।आरोप है कि सत्यपाल के एक अन्य महिला से संबंध थे और वह महिला को अपने साथ घर में रखता था। कोमल इसका विरोध करती थी। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। लालपालपुर में हुआ विवाद विवाद बढ़ने के बाद कोमल संडीला स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में नौकरी करने लगी और वहीं रहने लगी।पुलिस के अनुसार,सत्यपाल का आरोप था कि संडीला में रहने के दौरान कोमल के भी किसी अन्य व्यक्ति से संबंध हो गए थे और वह इसका विरोध करता था। कोमल अक्सर अपने बच्चों से मिलने मंगोलापुर आती थी। 14 अगस्त को वह अपने छोटे बेटे के साथ बच्चों से मिलने आई थी। लालपालपुर चौराहे पर उसकी सत्यपाल से मुलाकात हुई,जहां दोनों के बीच विवाद हो गया।आरोप है कि सत्यपाल ने उसके साथ मारपीट की। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर कोमल को सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जंगल में मिला महिला का शव अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी दौरान सत्यपाल अपने भाई सत्यप्रकाश के साथ वहां पहुंचा।पुलिस के मुताबिक,उसने कोमल को दूसरी जगह बेहतर इलाज कराने का भरोसा दिया और अस्पताल से अपने साथ ले गया। इसके बाद रास्ते में मंगोलापुर के जंगल की ओर ले जाकर पहले उसके साथ मारपीट की और फिर उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी।इसके बाद शव जंगल में फेंक दिया।15 अगस्त को शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। मृतका की बहन ललिता को शक हुआ तो उसने पुलिस को तहरीर दी। सीसीटीवी से खुला राज पुलिस ने तीन टीमें गठित कर जांच शुरू की। जांच अस्पताल तक पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में सामने आया कि सत्यपाल ही कोमल को अस्पताल से अपने साथ लेकर गया था। पुलिस ने घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ते हुए करीब चार घंटे में उसे गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई और शरीर पर 14 चोटों के निशान मिले। तीनों भाई आपस में साढ़ू सत्यपाल,राजेश और सत्यप्रकाश तीन सगे भाई हैं और तीनों की शादी तीन सगी बहनों ललिता,कोमल और खुशबू से हुई थी। यानी तीनों भाई आपस में सगे भाई होने के साथ-साथ साढ़ू भी थे। इस मामले में मुकदमा राजेश की पत्नी यानी मृतका की बड़ी बहन खुशबू ने दर्ज कराया है।पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई में जुटी है। ये भी पढ़ें: आंगन में मां की लाश, कमरे में बेटी, इटावा डबल मर्डर का रहस्य गहराया