उत्तर प्रदेशनोएडा

जन्माष्टमी पर बदला दिल्ली-NCR का मौसम! नोएडा-गाजियाबाद में झमाझम बारिश

जन्माष्टमी पर दिल्ली-NCR में मौसम ने करवट ली। नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में बारिश से गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और जाम ने परेशानी बढ़ाई।

Reported by himanshu singh and edited by Shagun Chaurasia

Weather Update: जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार को दिल्ली-NCR के मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत कई इलाकों में बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आई और पिछले कुछ दिनों से गर्मी व उमस झेल रहे लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया, जिससे जन्माष्टमी के आयोजनों में जुटे लोगों को भी गर्मी से राहत मिली। हालांकि, तेज बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया और कुछ प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ। कई जगह जाम की स्थिति भी देखने को मिली।

नोएडा-गाजियाबाद समेत कई इलाकों में बारिश

शुक्रवार को NCR के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। नोएडा और गाजियाबाद के अलावा फरीदाबाद तथा आसपास के क्षेत्रों में भी बादल बरसे। बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने पहले ही शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई थी।

शनिवार को भी बरस सकते हैं बदरा

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मानसून सिस्टम और कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण दिल्ली में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। शनिवार को भी सुबह से दोपहर और देर रात के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे पहले गुरुवार को भी दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई थी। हालांकि, ज्यादातर क्षेत्रों में केवल बादल छाए रहे और बारिश नहीं हुई।

तापमान में भी आया बदलाव

गुरुवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 0.8 डिग्री अधिक था। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। फिलहाल बारिश से मौसम में ठंडक आई है, लेकिन जलभराव और ट्रैफिक की समस्या ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शनिवार को मौसम का रुख कैसा रहता है, इस पर अब नजर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: नोएडा इस्कॉन में जन्माष्टमी की भव्य तैयारी, 5 लाख श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »