भारत

स्वतंत्र भारद्वाज पर बढ़ा शिकंजा! SC-ST एक्ट जुड़ा, 72 घंटे में गिरफ्तारी का भरोसा, बुलंदशहर पहुंची दिल्ली पुलिस

स्वतंत्र भारद्वाज पर SC-ST एक्ट जुड़ने से मामला गरमा गया है। निशु आजाद ने गिरफ्तारी की मांग की, जबकि पुलिस ने 72 घंटे में कार्रवाई का भरोसा दिया।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Delhi Police News: जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान 15 वर्षीय निशु आजाद के पिता संजय आजाद से कथित मारपीट का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ अब SC-ST एक्ट की धारा भी जोड़ दी गई है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे के भीतर उनकी गिरफ्तारी का भरोसा दिया है।

23 जून का पूरा मामला

मामला 23 जून को हुए प्रदर्शन से जुड़ा है। आरोप है कि संजय आजाद प्रदर्शन के दौरान मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों से उनका विवाद हुआ और बाद में उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। उन्हें घेरकर पीटे जाने का आरोप है, जिसमें उनके सिर पर चोट आई थी। घटना के बाद पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया था। बाद में उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने प्रदर्शन के दौरान एक लड़की के पिता से मारपीट होने की बात कही थी।

निशु आजाद ने फिर उठाया मामला

स्वतंत्र के सामने आए बयान के बाद निशु आजाद ने मामले को दोबारा उठाया और विपक्षी नेताओं से मदद की अपील की। शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद अपने समर्थकों के साथ संसद मार्ग थाने पहुंचे। उनके साथ अन्य समर्थक भी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद निशु आजाद ने दावा किया कि उन्हें 72 घंटे के भीतर स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी का भरोसा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया है।

भारद्वाज की सफाई- आत्मरक्षा में हुआ सब कुछ

वहीं, स्वतंत्र भारद्वाज ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई देते हुए दावा किया कि घटना आत्मरक्षा में हुई थी। उनका कहना है कि प्रदर्शन के दौरान ब्राह्मण समुदाय को लेकर कथित आपत्तिजनक बातें कही जा रही थीं, जिससे वह नाराज हुए। उन्होंने दावा किया कि उन पर हमला होने की स्थिति बनी थी। भारद्वाज के मुताबिक, उनके हाथ में पहना कड़ा संजय आजाद के सिर से टकरा गया, जिससे उन्हें चोट लगी। उन्होंने अपने बयान में कहा कि उन्हें भरोसा है कि उन्होंने जानबूझकर गलत नहीं किया और इसी वजह से हत्या के प्रयास जैसे आरोपों से भी बच गए।

बुलंदशहर में पुलिस की मौजूदगी

इस बीच जानकारी सामने आई है कि दिल्ली पुलिस की टीमें बुलंदशहर में मौजूद हैं। पुलिस स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है। अब इस मामले में SC-ST एक्ट जुड़ने के बाद पुलिस की अगली कार्रवाई पर सबकी नजर है।

ये भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर बदला दिल्ली-NCR का मौसम! नोएडा-गाजियाबाद में झमाझम बारिश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »