उत्तर प्रदेशनोएडा

नोएडा इस्कॉन में जन्माष्टमी की भव्य तैयारी, 5 लाख श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम

नोएडा इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी पर 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की उम्मीद है। फूलों और प्रसाद की विशेष व्यवस्था के साथ सुरक्षा, बैरिकेडिंग और मेडिकल इंतजाम किए जा रहे हैं।

Reported by himanshu singh and edited by Shagun Chaurasia

Noida News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर नोएडा के सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। इस बार मंदिर में 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं।

1100 किलो फूल आएंगे

जॉइंट कमिश्नर राजीव नारायण ने इस्कॉन मंदिर पहुंचकर तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर में प्रवेश-निकास, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों का निरीक्षण किया। मंदिर को भव्य रूप देने के लिए वृंदावन से 1100 किलो से अधिक फूल मंगाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए 1000 किलो से ज्यादा पेड़े का प्रसाद भी वृंदावन से आएगा।

मंगल आरती से शुरुआत

शुक्रवार सुबह 4:30 बजे मंगल आरती के साथ दर्शन शुरू होंगे, जो देर रात करीब 1 बजे तक जारी रहेंगे। इस बार पहली बार विशेष कल्चर शो भी आयोजित किया जाएगा। इसमें हरे कृष्ण रॉक्स, भरतनाट्यम और भजन प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। बड़ी भीड़ के मद्देनजर मंदिर परिसर में कई फर्स्ट-एड काउंटर बनाए जाएंगे। आगजनी जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल वाहन भी तैनात रहेगा। पुलिस की ओर से सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल और आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

नोएडा के अन्य मंदिरों और सोसाइटियों में भी जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर हैं। जगह-जगह झांकियों, भजन-कीर्तन, दही-हांडी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: नोएडा की DM मेधा रूपम पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, वेतन से कटेंगे 5 लाख, आखिर क्यों?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »