Indigo Flight Brake Fail: श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नवी मुंबई से पहुंचा IndiGo का एक विमान पार्किंग के दौरान VDGS पोल से टकरा गया। हालांकि, राहत की बात रही कि हादसे में विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित रहे। अधिकारियों के मुताबिक, IndiGo की फ्लाइट 6E 225 (VT-NOG) ने नवी मुंबई से उड़ान भरी थी और सुबह करीब 9 बजे श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंड की। इसके बाद विमान को बे नंबर-06 पर पार्क किया जा रहा था। इसी दौरान विमान विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) के पोल से जा टकराया। हादसे की वजह अस्पष्ट शुरुआती जानकारी में विमान के अगले हिस्से यानी नोज सेक्शन में नुकसान की बात सामने आई है। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत की जा रही है और जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। सभी यात्री सुरक्षित एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान में सवार यात्रियों और क्रू में से किसी को चोट नहीं आई। सभी लोग सामान्य तरीके से विमान से बाहर निकल गए। श्रीनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर जावेद अंजुम ने बताया कि घटना के बावजूद एयरपोर्ट का संचालन प्रभावित नहीं हुआ है। उड़ानों का आवागमन सामान्य रूप से जारी है। DGCA की जांच जारी फिलहाल सुरक्षा टीमों और DGCA की ओर से विमान की जांच की जा रही है। विमान के क्षतिग्रस्त हिस्से और घटना की परिस्थितियों की जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। विमान की अगली उड़ान पर इसका असर पड़ने और देरी की संभावना जताई जा रही है। ये भी पढ़ें: हवा में पायलट की बिगड़ी तबीयत, मस्कट डायवर्ट हुई IndiGo फ्लाइट